फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Income tax department detects Rupees 335 crore black money after raids on Pune tobacco group

पुणे के तंबाकू समूह पर आयकर विभाग ने कसी नकेल, सामने आई 335 करोड़ की अघोषित आय

Mon, 22 Feb 2021 07:34 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/पुणे Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 22 Feb 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
Income tax department detects Rupees 335 crore black money after raids on Pune tobacco group
आयकर विभाग - फोटो : wiki

आयकर विभाग ने पुणे के एक कारोबारी समूह के यहां बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल विभाग ने कारोबारी समूह के ठिकानों पर तलाशी की और करीब 335 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया। समूह तंबाकू उत्पादों और संबंधित सामानों की पैकेजिंग और बिक्री में शामिल है।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि तलाशी 17 फरवरी को महाराष्ट्र में 34 स्थानों पर शुरू की गई। इस दौरान एक करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए। समूह ने इसके स्रोत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


बयान के अनुसार, ‘‘करदाता ने नौ करोड़ रुपये की रीयल एस्टेट संपत्ति बेचकर लाभ कमाने की बात स्वीकार की है, जबकि इसका कोई रिकॉर्ड नहीं था।’’ सीबीडीटी ने कहा कि अब तक 335 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समूह पुणे के संगमनेर इलाके का है और उसकी इकाइयां तंबाकू और उससे संबंधित उत्पादों की पैकेजिंग और बिक्री, बिजली उत्पादन एवं वितरण, दैनिक उपयोग के सामान (एफएमसीजी) की बिक्री तथा रीयल एस्टेट विकास से जुड़ी हैं।


बयान के अनुसार हाथ से लिखे और कंप्यूटर में उपलब्ध साक्ष्यों से तंबाकू बिक्री से संबद्ध 243 करोड़ रुपये की नकद बिक्री का पता चला है, जिसका कोई रिकॉर्ड नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed