फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Incidents regarding Indians in USA statement on next week Rajnath Singh in LOKSABHA

LS में खड़गे बोले- US में भारतीयों पर बरसाईं जा रहीं गोलियां, राजनाथ ने कहा- हम गंभीर

Thu, 09 Mar 2017 01:24 PM IST
amarujala.com- Written by : अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Written by : अजय कुमार सिंह Updated Thu, 09 Mar 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
Incidents regarding Indians in USA statement on next week Rajnath Singh in LOKSABHA
r
अमेरिका में भारतीयों पर हो रहे हमले को लेकर लोकसभा में हंगामा हुआ। कांग्रेस, टीएमसी सहित विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे पर सरकार से तुरंत जवाब की मांग की। हालांकि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा ये गंभीर मामला है और सरकार अगले सप्ताह लोकसभा में जवाब देगी।
विज्ञापन


वहीं विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप जब से अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं, तब से अमेरिका में भारतीयों पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर मुद्दे पर ट्वीट करते हैं। लेकिन अमेरिका में भारतीयों पर हमले को लेकर एक भी ट्टिट नहीं किया। क्यों चुप हैं? आज ही सदन में जवाब दें।
विज्ञापन



गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि इस मसले पर भारत सरकार की तरफ से लोकसभा में अगले हफ्ते बयान दिया जाएगा। उधर कांग्रेस और टीएमसी इस मुद्दे पर सरकार से जवाब चाहती है। कांग्रेस ने जहां स्थगन प्रस्ताव दिया है, वहीं टीएमसी सांसदों ने प्रदर्शन किया।
 


गौरतलब है कि अमेरिका के कंसास में नस्लीय हिंसा में भारतीय इंजीनियर की हत्या के बाद वहां की सरकार लगातार सवालों के घेरे में हैं। इसी कड़ी में अब अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मार्क टोनर ने मामले पर सफाई दी है। उनका कहना है कि वे इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहते की हत्या के पीछे क्या मंशा थी, लेकिन मारे गए शख्स के परिवार पर क्या बीत रही है। इसका उन्हें और उनके सरकार को भी अफसोस है।

उन्होंने कहा जिन्होंने भी इस वारदात को अंजाम दिया है उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और हम जांच के फैसले का इंतजार किया जा रहा है। मार्क टोनर ने आगे कहा कि सेकेट्री टिल्लेरसन ने मामले में अपना पक्ष रख दिया है और उन्हें भी इस घटना का बेहद दुख है।

इससे पहले भी देश के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी लंबे समय बाद हेट क्राइम पर अपनी चुप्पी अमेरिकी संसद में तोड़ी थी।  उन्होंने कहा कि अमेरिका इस तरह की ‘घृणित’ और ‘गंदी’ सोच की निंदा करता है। इतना ही नहीं गोलीकांड के पीड़ितों के लिए एक मिनट का मौन भी रखा गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed