फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In this village 5 to 8 class students get married

आजादी के 60 साल बाद भी नहीं बदला ये गांव, बाल विवाह को तैयार हैं कई नाबालिग

Sun, 07 Aug 2016 06:11 AM IST
राकेश कुमार/ अमर उजाला, संभ्ाल
राकेश कुमार/ अमर उजाला, संभ्ाल Updated Sun, 07 Aug 2016 06:11 AM IST
विज्ञापन
In this village 5 to 8 class students get married
child marriage

हिंदू विवाह अधिनियम 1956 द्वारा बाल विवाह को गैरकानूनी करार दिए हुए 60 साल हो गए, लेकिन संभल तहसील के भूड़ इलाके के गांवों में अभी भी पांचवीं-आठवीं में पढ़ने वाले बच्चों की शादियां करा दी जाती हैं। हर साल 10-15 बाल विवाह होते हैं। इस साल भी कुछ नाबालिकों की शादियां तय हैं। तैयारी चल रही है। लगन खुलने का इंतजार है।

विज्ञापन


हैरत की बात यह है कि इस गैरकानूनी शादियों में मां-बाप, बड़े-बुजुर्गों सभी की सहमति होती है। कोई विरोध नहीं करता। ग्रामीण बताते हैं यहां तो यही परंपरा है, जब रिश्ता मिल जाए तब शादी कर लो। उम्र कितनी है इस पर यहां ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता। हाल के वर्षों में सिर्फ इतना फर्क आया है कि पहले जहां 10-12 वर्ष की आयु में विवाह हो जाया करते थे अब 14-16 वर्ष की उम्र में विवाह हो रहे हैं। केशोपुर भंडी में बीते साल चार बाल विवाह हुए हैं।
विज्ञापन


पहली कशोपुर भंडी के 14 वर्ष के एक किशोर की इसी वर्ष शादी हुई है। शादी में  बड़े बुजुर्ग बाराती थे पर किसी ने कोई आपत्ति नहीं की। क्योंकि इसे  गांव वाले परंपरा मानते हैं।  दूसरी केशोपुर भंडी में 17 वर्ष की उम्र में एक किशोर का हाल में ही रिश्ता तय किया गया है। इसमें लड़की वाले ने दहेज में बाइक पहले ही दी है। शादी गंगा स्नान के बाद होगी। इसमें लड़का और लड़की दोनों ही नाबालिग हैं।तीसरी अझरा गांव में 16 वर्ष के लड़के की शादी 15 वर्ष की लड़की से शादी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के 200-250 लोग शादी में शरीक हुए। शादी क्यों हुई? इस सवाल पर गांव वालों ने बताया कि एक व्यक्ति की पत्नी का अचानक देहांत हो गया। उसने बेटे की शादी करके घरेलू काम के लिए बहू बुला ली। इसके बाद अझरा गांव में हाल में ही 14 वर्ष की लड़की और 16 वर्ष के लड़के की शादी हुई है। क्योंकि चार बेटियां थीं। पिता चाहते थे कि जल्दी से जल्दी सबकी शादी हो जाए। इसलिए उन्होंने उम्र के बारे में कोई ध्यान नहीं दिया। यह भी पता लगा है कि चारों की चार बेटियां अनपढ़ हैं। जबकि हिंदू विवाह अधिनियम 1956 के अनुसार वर की उम्र कम से कम 21 और वधू की 18 साल होनी चाहिए।  

बाल विवाह के ये हैं कारण

In this village 5 to 8 class students get married
नाबालिग की शादी - फोटो : self

जिन गांवों में बाल विवाह के मामले सामने आ रहे हैं, वहां आमतौर पर लोगों का पढ़ाई लिखाई के प्रति रूझान नहीं है। केशोपुर भंडी में चार और अझरा में दो बाल विवाह इसी वर्ष हुए हैं। तीन हजार की आबादी वाले केशोपुर गांव में शिक्षा का स्तर कैसा रहा है इसको सिर्फ इतने से समझ सकते हैं कि गांव में कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं है।

एक शिक्षामित्र कमल सिंह को शिक्षक पद पर समायोजित किया गया है। आठवीं कक्षा के बाद यहां बेटियों को पढ़ाने में कोई रुचि नहीं है। अशिक्षा के चलते बाल विवाह अधिक होते हैं। दूसरी वजह गरीबी की है। वहीं गांव की महिलाओं से जब बाल विवाह के संबंध में बातचीत की गई तो उनका कहना था कि जमाना बदल गया है।

अब शादी ब्याह की बातें बच्चे 12-14 वर्ष में ही जानने लगते हैं। बच्चों के बिगड़ने का अंदेशा रहता है, इसलिए जितनी जल्दी शादी हो जाए उतना ही अच्छा है।  गांव के लोगों ने बताया कि यदि एक वर्ष के अंदर हुई शादियों का रिकार्ड निकलवा लिया जाए तो 18 वर्ष और 21 वर्ष की उम्र का मानक कम ही शादियों में पूरा हुआ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed