फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In these 75 years, we have not progressed as much as we should have: RSS chief Mohan Bhagwat

दिल्ली: मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- बीते 75 वर्षों में हमें जितना आगे बढ़ना चाहिए था, उतना नहीं बढ़े 

Sun, 21 Nov 2021 08:44 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sun, 21 Nov 2021 08:44 PM IST
सार

संघ प्रमुख मोहन भागवत दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित संत ईश्वर सम्मान 2021 कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई अहम बातें कहीं। 

विज्ञापन
In these 75 years, we have not progressed as much as we should have: RSS chief Mohan Bhagwat
मोहन भागवत - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि बीते 75 वर्षों में जितना आगे बढ़ना चाहिए था हम उतना आगे नहीं बढ़े हैं। देश को आगे ले जाने के रास्ते पर चलेंगे तो आगे बढ़ेंगे, उस रास्ते पर नहीं चले इसलिए आगे नहीं बढ़े। संघ प्रमुख मोहन भागवत दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित संत ईश्वर सम्मान 2021 कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन


दुनिया में सबसे अधिक महापुरुष भारत में हुए
भागवत ने कहा कि हम भगवान जय श्रीराम का जोर से नारा लगाते हैं, लेकिन उनके जैसा हमें बनना भी चाहिए। हम सोचते हैं कि वो तो भगवान थे। भरत जैसे भाई पर प्रेम करना तो भगवान ही कर सकते हैं, हम नहीं कर सकते। ऐसी सोच सामान्य आदमी की रहती है। इसलिए वे उस राह पर नहीं चल पाते। अपना स्वार्थ छोड़कर लोगों की भलाई करने का काम कठिन होता है। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया के सारे देश मिलाकर अब तक जितने महापुरुष हुए होंगे उतने हमारे देश में पिछले 200 वर्षों में ही हो गए। एक-एक का जीवन सर्वांगीण जीवन की राह उजागर करता है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में समाज की निस्वार्थ भावना से सेवा करने वाले संगठनों और व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संत ईश्वर फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय सेवा भारती के सहयोग से किया गया था। इस मौके पर कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। संत ईश्वर सम्मान प्रति वर्ष ऐसे संगठनों एवं व्यक्तियों को दिया जाता है जो समाज की नजरों से दूर निस्वार्थ भाव से समाजसेवा का कार्य कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed