{"_id":"5c9555b4bdec2214262c55bd","slug":"in-on-local-body-right-hand-index-finger-elections-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव में दाएं हाथ की तर्जनी अंगुली पर लगेगी स्याही","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव में दाएं हाथ की तर्जनी अंगुली पर लगेगी स्याही
Sat, 23 Mar 2019 03:07 AM IST
vivek shukla
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 23 Mar 2019 03:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
संसदीय चुनाव को देखते हुए महाराष्ट्र में 24 मार्च को होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में मतदाताओं की तर्जनी अंगुली पर स्याही लगाने का फैसला किया गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त जे एस सहरिया ने कहा कि यह फैसला लोकसभा चुनाव में भ्रम को दूर करने के लिए किया गया है।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटों पर चार चरणों में अप्रैल 11, 18, 23 और 29 को मतदान होगा। आमतौर पर मतदान के लिए मतदाताओं के बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली पर स्याही लगाई जाती है, लेकिन इस बार कुछ ही अंतराल पर स्थानीय निकाय और संसदीय चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में किसी भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए यह फैसला लिया गया है।