{"_id":"68ab8925d80c17d0030d2925","slug":"in-odisha-person-without-medical-degree-conducted-delivery-mother-and-child-died-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: ओडिशा में बिना मेडिकल डिग्री कराया प्रसव, मां-बच्चे की मौत; पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: ओडिशा में बिना मेडिकल डिग्री कराया प्रसव, मां-बच्चे की मौत; पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी
Mon, 25 Aug 2025 03:20 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरहामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरहामपुर
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 25 Aug 2025 03:20 AM IST
सार
ओडिशा के गंजम जिले में एक नर्सिंग होम के मालिक ने दो एएनएम के साथ मिलकर महिला का प्रसव करा दिया। जबकि नर्सिंग होम के मालिक पर कोई भी मेडिकल डिग्री नहीं थी और न ही उस समय अस्पताल में कोई योग्य डॉक्टर मौजूद था। प्रसव के कुछ देर बाद ही नवजात शिशु और महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ओडिशा के गंजम जिले से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक नर्सिंग होम के मालिक ने बिना मेडिकल डिग्री के ही एक महिला का प्रसव करा दिया, जिससे महिला और नवजात शिशु की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि बिना मेडिकल डिग्री के प्रसव कराने के आरोप में नर्सिंग होम के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, जिले के डेंगौस्ता निवासी मंगुलु चरण प्रधान (35) ने दो एएनएम के साथ मिलकर 11 मई को नर्सिंग होम में महिला का प्रसव कराया था, जबकि इस दौरान नर्सिंग होम में कोई भी पंजीकृत डॉक्टर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
मृतका के पति की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार
दिगापहांडी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार पात्रा ने बताया कि इस संबंध में मृतका के पति कोराखंडी निवासी बाबू नायक ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी शिकायत के अधार पर नर्सिंग होम के मालिक आरोपी प्रधान को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: हैदराबाद में इंसानियत शर्मसार: गर्भवती पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े किए, कुछ ऐसे हुआ हैवानियत का खुलासा.....
दोनों एएनएम को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया
इंस्पेक्टर पात्रा ने बताया कि मामले में दोनों एएनएम- मधुस्मिता पटनायक और प्रमोदिनी गमंगो की भी कथित संलिप्तता पाई गई है, जिसके चलते दोनों को क्रमशः 19 मई और 10 अगस्त को गिरफ्तार किया गया।
नर्सिंग होम ने परिवार को किया था गुमराह
पुलिस के अनुसार, नर्सिंग होम ने परिवार को गुमराह किया था। उन्हें सुरक्षित प्रसव के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने का आश्वासन दिया था। इसी आश्वासन के आधार पर, प्रसव पीड़ा से गुजर रही रोजी नायक को 11 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
ये भी पढ़ें: BJP: बंगलूरू में भाजपा की धर्मस्थल यात्रा आज, सुबह 6 बजे से शुरू होगा 'धर्मदा उलिविगे धर्म युद्ध'
जन्म के कुछ देर बाद ही हुई नवजात की मौत
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला चार घंटे से प्रसव पीड़ा से जूझ रही थी, जिसके चलते नर्सिंग होम के मालिक ने बिना किसी योग्य डॉक्टर की मौजूदगी के उसका प्रसव करा दिया। पुलिस ने बताया कि जन्म के कुछ देर बाद ही नवजात शिशु की मौत हो गई। इसके बाद महिला रोजी की भी तबियत खराब हो गई, जिसकी एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।