फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In Bikaner land scam, ED has attached assets of Robert Vadra

लंबी पूछताछ के बाद बीकानेर भूमि घोटाले में ईडी ने अटैच की वाड्रा की संपत्ति

Sat, 16 Feb 2019 03:23 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 16 Feb 2019 03:23 AM IST
विज्ञापन
In Bikaner land scam, ED has attached assets of Robert Vadra
Robert Vadra

बीकानेर भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी की दिल्ली में तकरीबन 4.62 करोड़ रुपये की संपत्ति अपने पास अटैच कर ली है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ गलत तरीके से जमीन अपने नाम आवंटित कराने की जांच चल रही है। इसी जांच के सिलसिले में वाड्रा और मां मौरीन से जयपुर में इसी सप्ताह लंबी पूछताछ करने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


ईडी अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड की तकरीबन 18,59,500 रुपये की 4 चल संपत्तियां और दिल्ली के 268, सुखदेव विहार स्थित अचल संपत्ति को अटैच कर लिया गया है। बता दें कि ईडी ने 2015 में इस भूमि खरीद से जुड़ा एक आपराधिक मामला दर्ज किया था। यह मुकदमा तहसीलदार बीकानेर की तरफ से भारत-पाकिस्तान की सीमा पर संवेदनशील इलाके में फर्जीवाड़े के जरिए जमीन आवंटित करने की शिकायत दिए जाने पर राजस्थान पुलिस की तरफ से दर्ज की गई 18 एफआईआर के आधार पर दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


ईडी का दावा है कि केंद्र सरकार ने महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के निर्माण के लिए 34 गांवों की जमीन अधिग्रहित किया था। राज्य सरकार की तरफ से इन गांवों के ग्रामीणों को बदले में दूसरी जगह जमीन आवंटित की गई थी। इसी आवंटन में तकरीबन 1422 बीघा जमीन फर्जी नामों पर आवंटित कराकर 1372 बीघा जमीन विभिन्न कंपनियों को ऊंचे दाम पर बेच दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed