फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In Bihar too, the government is planning to give financial aid to women every month

Bihar: बिहार की महिलाओं को मिलेंगे कितने रुपये? हर महीना इतने देने जा रही सरकार

Sun, 16 Mar 2025 10:04 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 16 Mar 2025 10:04 PM IST
सार

महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता की राशि अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रही है। दिल्ली में भाजपा सरकार ने गरीब महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने की घोषणा की है। पंजाब में महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
In Bihar too, the government is planning to give financial aid to women every month
नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

महिलाओं के लिए हर महीने आर्थिक सहायता देने की घोषणा करना चुनाव जीतने का तय फॉर्मूला बन चुका है। इस रणनीति से कांग्रेस ने कर्नाटक और तेलंगाना में सरकार बनाई तो भाजपा ने इसी तरह की घोषणा कर महाराष्ट्र, हरियाणा से लेकर दिल्ली तक में सरकार बनाने में सफलता प्राप्त की। आम आदमी पार्टी ने भी इसी तरह की घोषणा कर पंजाब चुनाव में जीत हासिल की थी। अब यह तय माना जा रहा है कि बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार अक्टूबर-नवंबर में चुनाव में जाने से पहले इसी तरह की घोषणा बिहार में भी कर सकती है। इससे नीतीश कुमार के एक बार फिर बिहार की गद्दी पर पहुंचने का रास्ता साफ हो सकता है। 

विज्ञापन


कहां कितनी मदद
महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता की राशि अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रही है। दिल्ली में भाजपा सरकार ने गरीब महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने की घोषणा की है। पंजाब में महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने की घोषणा की गई है। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मिलते थे। इसे बढ़ाकर हर महीने 2100 रुपये कर देने की घोषणा हुई थी। हालांकि, सरकार ने बाद में इतनी आर्थिक सहायता देने में वित्तीय संकट होने की बात कही है। 
विज्ञापन


बिहार में कितना मिलेगा?  
जदयू सूत्रों के अनुसार, बिहार सरकार महाराष्ट्र मॉडल का अनुसरण कर सकती है। यानी चुनाव में जाने से पहले महिलाओं को आर्थिक सहायता की कम से कम एक किस्त दिए जाने की योजना है। इसके लिए बजट में विशेष प्रावधान किए जाने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये से 2500 रुपये के बीच एक राशि देने की घोषणा की जा सकती है। इसे गरीब वर्ग की महिलाओं तक सीमित रखा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कितनी महिला वोटर
2024 के लोकसभा चुनाव में 56.28 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इसमें पुरुषों ने 53 प्रतिशत तो महिलाओं ने 59.45 प्रतिशत वोट दिया था। पुरुषों की तुलना में 6.45 प्रतिशत अधिक महिलाओं ने वोट डाला था। बिहार में कुल मतदाताओं में महिलाओं की संख्या पुरुष मतदाताओं की तुलना में कम है, लेकिन वोट देने के मामले में ये महिलाएं हमेशा आगे रहती हैं। राज्य में एक हजार पुरुष मतदाताओं की तुलना में राज्य में केवल 907 महिला मतदाता हैं, लेकिन वोट देने के मामले में 1000 पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या 1017 तक पहुंच जाती है। महिलाओं में मतदान को लेकर यह आकर्षण ही बिहार के राजनीतिक दलों के निशाने पर है। 


अब तक किसका दबदबा
बिहार में महिला मतदाताओं पर नीतीश कुमार का दबदबा रहा है। शराबबंदी योजना लागू कर उन्होंने महिलाओं को अपने पक्ष में कर लिया था जो शराबखोरी के कारण  सबसे ज्यादा परेशान होती थीं। इसके अलावा महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं लाकर, लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देकर नीतीश कुमार ने महिला मतदाताओं को अपने पक्ष में कर रखा है। यदि वे चुनाव से पहले महिलाओं को आर्थिक मदद देने का ऐलान कर देते हैं तो यह योजना गेम चेंजर साबित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed