फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In a first, Kolkata to get tram library

कोलकाता में जल्द ही लोग ट्राम में बैठकर ले सकेंगे पुस्तकालय का आनंद

Wed, 23 Sep 2020 07:10 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 23 Sep 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
In a first, Kolkata to get tram library
ट्राम

कोलकाता में लोग जल्द ही ट्राम में बैठकर पुस्तकालय का आनंद ले सकेंगे। बुधवार को इस बात की जानकारी एक शीर्ष अधिकारी ने दी। पश्चिम बंगाल परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राजनवीर सिंह कपूर ने कहा कि इसके लिए विशेष रूप से ट्राम पुस्तकालय तैयार किया जा रहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस ट्राम पुस्तकालय में किताबें और पत्रिकाएं होंगी जिनमें लोकसवा, पश्चिम बंगाल लोकसेवा, जीआरई या जीएमएटी के लिये भी पत्रिकाएं उपलब्ध होंगी। इससे उस मार्ग के साथ ही विभिन्न शिक्षण संस्थानों के पाठकों को भी आकर्षित किया जा सकेगा।
विज्ञापन


कपूर ने कहा कि इस ट्राम पुस्तकालय का उद्घाटन गुरुवार को किया जाएग। पुस्तकालय वाली यह ट्राम नियमित रूप से श्यामबाजार से एस्पलेनेड के बीच चलेगी और करीब साढ़े चार किलोमीटर की दूरी तय करते हुएर कॉलेज स्ट्रीट से भी होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मार्ग पर या इसके निकट कलकत्ता विश्वविद्यालय और प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय, स्कॉटिश चर्च कॉलेज, हिंदू कॉलेज समेत करीब 30 शिक्षण संस्थान हैं। कपूर ने कहा कि ट्राम पुस्तकालय में मुफ्त वाईफाई की सुविधा भी उपलब्ध होगी जिससे लोग ई-पुस्तकों को भी सफर के दौरान पढ़ सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed