फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In a first Bombay high court allows woman to abort 24 week triplets

फैसला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी 24 हफ्ते का गर्भ गिराने की इजाजत, देश में ऐसा पहला मामला

Sat, 22 May 2021 08:13 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 22 May 2021 08:13 AM IST
सार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को 24 हफ्ते का गर्भ गिराने की इजाजत दे दी है। इस तरह का देश में यह पहला मामला है।

विज्ञापन
In a first Bombay high court allows woman to abort 24 week triplets
Bombay high court

विस्तार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक महिला को 24 हफ्ते का गर्भ गिराने की इजाजत दे दी है।  महिला के गर्भ में तीन भ्रूण पल रहे हैं। 24 हफ्ते का गर्भ गिराने की अनुमति देने का संभवत: देश में यह पहला मामला है। जे जे अस्पताल के एक विशेषज्ञ पैनल ने गर्भ को गिराने की अनुमति देने की सिफारिश की थी। कहा था कि यह गर्भ मां की मानसिक हालात के लिए ठीक नहीं है।  

विज्ञापन


जस्टिस शाहरुख काठवाला और जस्टिस सुरेंद्र तावड़े की पीठ ने एक मानसिक समस्या से पीड़ित 41 वर्षीय महिला और उसके पति की उस याचिका को स्वीकार कर लिया था, जिममें कहा गया कि महिला के गर्भ में तीन भ्रूण पल रहे हैं, जिनके स्वस्थ न होने के चलते गर्भपात की इजाजत दी जाए। 
विज्ञापन


महिला के गर्भ में पल रहे तीन भ्रूण
 बता दें कि महिला के गर्भ में भ्रूण में से जहां एक का सिर नहीं है, तो वहीं दूसरे में आनुवाशिंक असामान्यताएं के साथ पैदा होने की आशंकाएं जताई गई है। जबकि एक के स्वस्थ्य पैदा होने की संभावना है। इससे पहले, 12 मई को बॉम्बे हाईकोर्ट की एक पीठ ने केवल एक भ्रूण की समाप्ति की संभावना के लिए जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद 17 मई को न्यायाधीशों ने चिकित्सा विशेषज्ञों से महिला के स्वास्थ्य और संपूर्ण गर्भ को समाप्त या न करने को लेकर एक रिपोर्ट मांगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा विशेषज्ञों ने गर्भपात की दी सलाह

पैनल ने 20 मई को दी अपनी रिपोर्ट में कहा कि पहला भ्रूण बिना सिर के दिखाई दे रहा है, जिसके जन्म लेने के बाद पैदा होने की संभावना नहीं है। वहीं दूसरे भ्रूण में नरम क्रोमोसोमल मार्कर दिखाई दिए हैं, जिसका अर्थ है कि इसमें संभवतः आनुवंशिक असामान्यताएं होंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि तीसरा भ्रूण स्वस्थ है। 

भ्रूण चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. पूर्णिमा सातोसकर ने रॉयल कॉलेज ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिस्ट के दिशानिर्देशों के अनुसार संपूर्ण गर्भ के समाप्ति की सलाह दी। चिकित्सा पैनल ने कहा कि महिला को गर्भावस्था आगे चलकर जटिलताएं हो सकती हैं। वहीं तीन में से दो बच्चों के स्वस्थ न होने के बारे में सोचकर महिला की मानसिक स्थिति पर भी असर पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed