{"_id":"609f58048ebc3e6ac74e83bb","slug":"imd-says-thunderstorm-with-light-moderate-intensity-rain-southwest-northwest-delhi-rajasthan-and-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुमान: मौसम खराब होने के बने हालात, अगले कुछ देर में दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश के आसार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अनुमान: मौसम खराब होने के बने हालात, अगले कुछ देर में दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश के आसार
Sat, 15 May 2021 10:41 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 15 May 2021 10:41 AM IST
सार
मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान की वजह से हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम का बदला मिजाज (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश के उत्तर-पश्चिमी समेत कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। वहीं दक्षिण भारत में भी बारिश का अनुमान लगाया गया है। इस बीच आज यानी शनिवार को राजस्थान, हरियाणा , पंजाब समेत दिल्ली एनसीआर में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की आशंका जताई जा रही है। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो अगले दो घंटे में इन राज्यों में आंधी-गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने ट्वीट किया कि अगले 2 घंटों के दौरान अलवर, झुंजुनू, पिलानी, राजघर, लक्ष्मणगढ़, बयाना, विराटनगर, कोटपुतली (राजस्थान) , नारनौल, तिजारा, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) और आसपास के इलाकों में 20-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और गरज के साथ बौछारें होंगी। गौरतलब है कि दिल्ली समेत आसपास इलाकों में शुक्रवार रात से ही बादल छाए हुए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। सुबह से यहां पर धूप नहीं निकली है। हालांकि मौसम विभाग ने अरब सागर में उठे चक्रवात तूफान तौकते को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
15-05-2021; 0710 IST; Thunderstorm with light to moderate intensity rain with wind speed 20-40 kmph would occur over Many places of Southwest, South, West, Northwest Delhi, Kotputly, Alwar, Bharatpur, Bayana (Rajasthan), Farukhnagar, Kosli, Matanhail,
विज्ञापन विज्ञापन— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 15, 2021
चक्रवात की वजह से मौसम का मिजाज बदला
शुक्रवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चक्रवात तौकते को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की । इन सबसे मौसम में काफी बदलाव आ रहा है और कई हिस्सों में भारी बारिश और आंधी तूफान की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने लक्षद्वीप, दक्षिण भारत, सौराष्ट्र, कोंकण समेत कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई थी। मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर के ऊपर गहरे कम दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन में बदल गया है। जिससे बार-बार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।
केरल में तय समय से पहले आएगा मानसून
मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान, लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और कोंकण और सौराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। बता दें कि केरल में इस बार मानसून तय समय से एक दिन पहले पहुंच रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि 31 मई को केरल में मानसून आ जाएगा। 1 जून तक केरल पहुंचने वाला था, लेकिन इस बार समय से एक दिन पहले ही मानसून यहां पर दस्तक देगी।