IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ चक्रवाती तूफान 'मिचांग', चेन्नई में लगातार हो रही तेज बारिश
बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती के कारण तमिलनाडु के चेन्नई में लगातार तेज बारिश हो रही है। बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भर गया है। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए स्कूल लगातार बंद हैं।
विस्तार
देश में एक और चक्रवात आने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अलर्ट जारी किया है। दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और निकटवर्ती दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र अब एक्टिव हो गया है और अब यह कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। इसके बाद 30 नवंबर तक धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने के संकेत मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक दिसंबर तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान 'मिचांग' में तब्दील होने की संभावना है। इस मिचांग तूफान के कारण कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
IMD issues moderate rain and thunderstorm warning for Chennai, Chengalpattu, Vellore, Pudukottai & 12 other districts for the next three hours. pic.twitter.com/kbqt7Rzfow
— ANI (@ANI) November 30, 2023विज्ञापन
चेन्नई में बारिश जारी
बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती के कारण तमिलनाडु के चेन्नई में लगातार तेज बारिश हो रही है। बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भर गया है।
#WATCH | Tamil Nadu | Chennai continues to receive heavy rainfall. Visuals from Nandanam area.
विज्ञापन विज्ञापन
Schools in Chennai are closed due to continuous heavy downpour, several areas face waterlogging. pic.twitter.com/Mqxej32Jd1
— ANI (@ANI) November 30, 2023
बाढ़ के हालात बनने पर....
ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन के आयुक्त डॉक्टर जे राधाकृष्णन ने कहा कि बहुत ही कम समय में काफी ज्यादा बारिश हो चुकी है। मुख्यमंत्री हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, स्थिति को संभालने के लिए शहर के कुछ हिस्सों में 15 आईएएस अधिकारियों को तैनात किया है। उन्होंने बताया कि जलभराव से बचने के लिए 16000 श्रमिक, 491 मोटर के अलावा अतिरिक्त 150 ट्रैक्टर बोर्न मोट्रो भी तैनात किए गए हैं। बाढ़ के हालात बनने पर कार्रवाई करने के लिए हमारे पास सभी उपकरण हैं।
अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 30 नवंबर तक तूफान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और धीरे-धीरे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव के क्षेत्र में मजबूत होगा। अगले 24 घंटों के भीतर, इसके और भी तेज होने और दक्षिण-पश्चिम और निकटवर्ती दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'मिचांग' में तब्दील होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
आईएमडी के अनुसार, 29 नवंबर को दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 25-35 किमी प्रति घंटे से लेकर 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी में 30 नवंबर को 40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने का अनुमान है। एक दिसंबर को यह बढ़कर 50-60 किमी प्रति घंटे से लेकर 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की उम्मीद है, जिसमें तूफानी हवा की गति तेज हो जाएगी और दो दिसंबर को 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 80 किमी प्रति घंटे हो जाएगी।
एनसीएमसी की चक्रवात को लेकर समीक्षा बैठक
कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवात 'मिचांग' के लिए राज्य सरकारों और केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की तैयारियों की समीक्षा की।आधिकारिक बयान के मुताबिक, मछुआरों को समुद्र में न जाने के लिए कहा गया है, जबकि पर्याप्त आश्रय, बिजली आपूर्ति, दवा और आपातकालीन सेवाओं को तैयार रखा जा रहा है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी को 18 टीमें उपलब्ध कराई हैं और 10 अतिरिक्त टीमों को तैयार रखा गया है।बयान में कहा गया है कि तटरक्षक बल, सेना और नौसेना की बचाव और राहत टीमों के साथ-साथ जहाजों और विमानों को भी तैयार रखा गया है।
चक्रवात 'मिचांग' के कारण पुडुचेरी, कराईकल और यानम क्षेत्रों के सभी स्कूल चार दिसंबर तक बंद रहेंगे
Puducherry | All schools in Puducherry, Karaikal and Yanam regions to remain closed on 4th December 2023 due to expected cyclone 'Michaung' pic.twitter.com/7BDdyhhjrC
— ANI (@ANI) December 1, 2023