{"_id":"5f7fd0b58ebc3e9be74e3def","slug":"ima-is-not-happy-with-the-announcement-by-government-that-mild-symptoms-patient-treatment-by-ayurveda","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : सरकार के योग और आयुर्वेदिक इलाज की मंजूरी पर आईएमए ने जताई नाराजगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना : सरकार के योग और आयुर्वेदिक इलाज की मंजूरी पर आईएमए ने जताई नाराजगी
Fri, 09 Oct 2020 08:23 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 09 Oct 2020 08:23 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के इलाज के लिए सरकार ने आयुर्वेदिक इलाज को मंजूदी दे दी है। हालांकि सरकार ने कहा है कि बिना लक्षण और मामूली लक्षण वाले मरीज आयुर्वेद और योग के जरिए कोरोना का इलाज कर सकते हैं। सरकार ने इसकी औपचारिक मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
हालांकि सरकार ने इस फैसले पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है। एसोसिएशन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से इस बारे में कई सवाल किए हैं। बता दें कि देश में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन डॉक्टर्स की सबसे बड़ी संस्था है। आईएमए ने डॉ. हर्षवर्धन से पूछा कि केंद्र सरकार ने किस आधार पर आयुष के जरिए इलाज कराने की मंजूरी दी है?
विज्ञापन
एसोसिएशन ने बताया कि स्वास्थ्य मंंत्रालय ने बिना लक्षण और मामूली लक्षण वाले कोरोना मरीजों को योग और आयुर्वेद के जरिए इलाज कराने की मंजूरी दे दी है। आईएमए ने बताया कि इसके समर्थन में और भी कई संस्थान आए हैं। आईएमए ने बताया कि डॉ. हर्षवर्धन मानते हैं कि आयुर्वेदिक दवाएं, आधुनिक दवाओं की आधारशिला का ही हिस्सा हैं तो ऐसे में केंद्र सरकार ने यह फैसला कैसे लिया?
विज्ञापन
आईएमए ने केंद्र सरकार से पूछा कि क्या उनके पास आयुर्वेद या योग के जरिए कोरोना के इलाज को लेकर किए गए किसी अध्ययन से जुड़े कोई संतोषजनक सबूत हैं? संगठन ने पूछा कि सरकार के कितने मंत्रियों और सहयोगियों ने खुद आयुर्वेद और योग से अपना इलाज करवाया है?