{"_id":"57012e164f1c1be71cc810d1","slug":"if-you-want-to-live-in-india-its-nessessary-you-have-say-bharat-mata-ki-jai","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में रहना है, तो भारत माता की जय बोलना ही होगा : फडणवीस ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
देश में रहना है, तो भारत माता की जय बोलना ही होगा : फडणवीस
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई।
Updated Sun, 03 Apr 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
भारत माता की जय पर छिड़ी बहस में अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी कूद पड़े
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत माता की जय पर छिड़ी बहस में अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी कूद पड़े हैं। उन्होंने नासिक में राज्य भाजपा कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश में रहना है, तो भारत माता की जय बोलना ही होगा और जो भारत माता की जय नहीं बोल सकते, उन्हें देश में रहने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
नासिक में महाराष्ट्र भाजपा की दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा कि देश में रहकर जो भारत माता की जय और वंदे मातरम नहीं बोल सकते, उनकी हम निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम भारत में रह कर भारत माता की जय नहीं कहेंगे तो क्या पाकिस्तान की जय बोलेंगे या चीन की जय बोलेंगे। फडणवीस ने एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर आपको भारत में रहना है, तो भारत माता की जय बोलना होगा। अगर ऐसा नहीं करते, तो आपको देश में रहने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
फडणवीस ने यह भी कहा कि मुझे हैरानी होती है कि हम कहां जा रहे हैं। मुझे मेरे देश में ही भारत माता की जय बोलने में शर्म क्यों आ रही है। मुंबई स्थित माहिम दरगाह का जिक्र करते हुए फडणवीस ने कहा कि मैं जब दरगाह पर पहुंचा, तो वहां सैकड़ों मुसलमानों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। यहां हिंदू-मुस्लिम के बीच भाईचारा है। फडणवीस ने दारूल उलूम के फतवे की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि जो लोग देश तोड़ने की योजना बना रहे हैं, वे अपने मकसद में कभी कामयाब नहीं होंगे।
विज्ञापन