फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   If the price seems expensive then you can buy and eat mangoes on EMI

Pune: महंगा लग रहा दाम, तो ईएमआई पर खरीदकर खा सकते हैं आम, 12 महीनों की आसान किश्तों में बिक रहे अल्फांसो

Sun, 09 Apr 2023 06:37 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, तेल अवीव
एएनआई, तेल अवीव Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 09 Apr 2023 06:37 AM IST
सार

देवगढ़ और रत्नागिरी के अल्फांसो पूरी दुनिया में मशहूर हैं, लेकिन ये बहुत सीमित समय के लिए कम मात्रा में पैदा होते हैं, लिहाजा महंगे होते हैं। फिलहाल, अल्फांसो (हापुस) की खुदरा बाजार में कीमत 800 से 1,300 रुपये दर्जन के बीच है।

विज्ञापन
If the price seems expensive then you can buy and eat mangoes on EMI
आम - फोटो : Social Media

विस्तार

आम को फलों का राजा कहा जाता है। वहीं, आमों में भी अल्फांसो की बादशाहत निर्विवाद है। हालांकि, महंगाई की वजह से बहुत से लोग इसके जायके से महरूम रह जाते हैं। महाराष्ट्र के पुणे में गुरुकृपा ट्रेडर्स एंड फ्रूट प्रोडक्ट्स चलाने वाले गौरव सनस ने जेब से तंग आम के दीवानों के लिए ईएमआई की व्यवस्था शुरू की है। गौरव का कहना है कि लोग फ्रिज, एसी, मोबाइल, फर्नीचर सब किश्तों पर खरीदे रहे हैं, तो आम क्यों नहीं खरीद सकते।
विज्ञापन


गौरव कहते हैं, देवगढ़ और रत्नागिरी के अल्फांसो पूरी दुनिया में मशहूर हैं, लेकिन ये बहुत सीमित समय के लिए कम मात्रा में पैदा होते हैं, लिहाजा महंगे होते हैं। फिलहाल, अल्फांसो (हापुस) की खुदरा बाजार में कीमत 800 से 1,300 रुपये दर्जन के बीच है।
विज्ञापन


महंगे होने से कई ग्राहक लौटते हैं खाली हाथ : 12 साल से आम का व्यापार कर रहे गौरव कहते हैं, पहले तमाम लोग आम की कई-कई पेटियां ले जाते थे, लेकिन जैसे-जैसे कीमत बढ़ी, तो लोग कतराने लगे। जाहिर है इसकी वजह से कई ग्राहक खाली हाथ भी लौट जाते हैं। ग्राहकों की मांग पर ही उन्होंने पीओएस मशीन रखना शुरू किया, ताकि डेबिट-क्रेडिट कार्ड से भुगतान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed