फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   If CGHS hospitals refuse to give emergency treatment, will be de-empanelled

सीजीएचएस सूची में शामिल अस्पतालों ने आपातकालीन इलाज के लिए किया मना तो पैनल से कटेगा नाम

Mon, 21 Sep 2020 11:24 AM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 21 Sep 2020 11:24 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक किसी भी आपातकालीन स्थिति में सीजीएचएस लाभार्थी ऐसे अस्पताल में भर्ती हो सकता है, जो सीजीएचएस पैनल पर आता हो...

विज्ञापन
If CGHS hospitals refuse to give emergency treatment, will be de-empanelled
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्र सरकार के करीब 35 लाख कर्मी जो सीजीएचएस सेवा का लाभ उठाते हैं, उनके लिए राहत की खबर है। सीजीएचएस की सूची में शामिल कोई भी अस्पताल किसी सदस्य को आपातकालीन इलाज के लिए मना नहीं कर सकता। बिना किसी कारण के यदि वह ऐसा करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


ये सीजीएचएस अस्पताल मरीज को दाखिल करने से भी मना नहीं कर सकते और न ही उसके परिजनों से एडवांस पेमेंट मांग सकते हैं। ऐसे अस्पताल का नाम तुरंत प्रभाव से सीजीएचएस वाली सूची से हटा दिया जाएगा। मौजूदा समय में सरकारी कर्मियों को 71 शहरों में सीजीएचएस की सेवा मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक किसी भी आपातकालीन स्थिति में सीजीएचएस लाभार्थी ऐसे अस्पताल में भर्ती हो सकता है, जो सीजीएचएस पैनल पर आता हो। इसके लिए सीजीएचएस कार्ड धारक व्यक्ति को किसी से पूर्व इजाजत लेने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय की जानकारी में आया है कि सीजीएचएस वाली सूची में शामिल कई अस्पताल मरीज को दाखिल करने से मना करते हैं। इतना ही नहीं, मंत्रालय को यह शिकायत भी मिली है कि ऐसे अस्पताल में जब आपातकालीन स्थिति के तहत कोई मरीज पहुंचता है तो उससे सीजीएचएस वेलनेस सेंटर का रेफरल मेमो मांगा जाता है।


ऐसी स्थिति में मरीज की जान जोखिम में पड़ जाती है। मरीज के परिजनों को इधर उधर दौड़ना पड़ता है। भारत सरकार और सीजीएचएस सूची में शामिल अस्पतालों के बीच में जो समझौता हुआ है, उसके नियमानुसार, ये अस्पताल ऐसा नहीं कर सकते हैं। वे किसी भी आपातस्थिति वाले कर्मी को यह कह कर वापस नहीं लौटा सकते कि उसके पास सीजीएचएस का रेफरल मेमो नहीं है। बिना किसी ठोस कारण के यदि कोई अस्पताल इस तरह की हरकत करता है तो उसका नाम सीजीएचएस सूची से हटा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed