{"_id":"653158c2c6ae2025f00570a6","slug":"icmr-confirms-nipah-antibody-presence-in-bat-samples-collected-from-kozhikode-says-minister-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: 'कोझिकोड से एकत्र किए गए चमगादड़ के नमूनों में निपाह एंटीबॉडी की पुष्टि', स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: 'कोझिकोड से एकत्र किए गए चमगादड़ के नमूनों में निपाह एंटीबॉडी की पुष्टि', स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान
Thu, 19 Oct 2023 09:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, वायनाड (केरल)
पीटीआई, वायनाड (केरल)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 19 Oct 2023 09:56 PM IST
सार
आईसीएमआर की एक टीम ने हाल ही में कोझिकोड में निपाह प्रभावित इलाकों का दौरा किया था और परीक्षण के लिए चमगादड़ों के नमूने एकत्र किए थे।
विज्ञापन
निपाह वायरस
- फोटो : self
विस्तार
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने उत्तरी कोझिकोड जिले के मारुथोंकारा से एकत्र किए गए चमगादड़ों के नमूनों में निपाह वायरस एंटीबॉडी की मौजूदगी की पुष्टि की है। यहां इस संक्रमण की वजह से पिछले महीने दो लोगों की जान चली गई थी। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने गुरुवार को कहा कि आईसीएमआर ने ईमेल के जरिये राज्य सरकार को यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हमें इस संबंध में आईसीएमआर से एक ईमेल मिला है। उन्होंने हमें बताया है कि चमगादड़ के नमूनों में एंटीबॉडी मौजूद थी। मंत्री का यह बयान इस पहाड़ी जिले के कुछ सरकारी अस्पतालों के उनके दौरे के बाद आया।
विज्ञापन
आईसीएमआर की एक टीम ने हाल ही में कोझिकोड में निपाह प्रभावित इलाकों का दौरा किया था और परीक्षण के लिए चमगादड़ों के नमूने एकत्र किए थे। पिछले महीने जिले में कुल छह व्यक्तियों के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, जिनमें से दो की मौत भी हो गई थी।
विज्ञापन