{"_id":"58ecf6254f1c1b874acf699c","slug":"ib-gives-report-about-sanjeev-chaturvedi-who-rvealed-the-corruption-in-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIIMS के भ्रष्ट्राचार को इस अधिकारी ने किया था उजागर, अब IB ने किया यह खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
AIIMS के भ्रष्ट्राचार को इस अधिकारी ने किया था उजागर, अब IB ने किया यह खुलासा
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
Updated Tue, 11 Apr 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स के भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले उत्तराखंड कैडर के भारतीय वन सेवा अधिकारी संजीव चतुर्वेदी को भारत सरकार की खुफिया एजेंसी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) ने मेहनती अधिकारी बताया है। संजीव ने सूचना के अधिकार कानून के तहत अपने ऊपर तैयार की गई आईबी रिपोर्ट मांगी थी, जिसका आईबी ने विरोध किया है। इसी मामले की सुनवाई के दौरान संजीव को आईबी ने कर्मठ अधिकारी बताया है, लेकिन रिपोर्ट देने से इनकार किया है।
सरकार के लिए होती है आईबी की रिपोर्ट
इंटेलिजेंस ब्यूरो ने अपने हलफनामे में कहा है कि आईबी की रिपोर्ट सरकार के लिए होती है। एजेंसी की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट संजीव चतुर्वेदी को नहीं दी जा सकती है। आईबी की रिपोर्ट गोपनीय और संवेदनशील होती है। लिहाजा ऐसी स्थिति में रिपोर्ट की जानकारी देने पर देश की सुरक्षा पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। आईबी का 128 साल का रिकार्ड है। इस एजेंसी का देश की सुरक्षा में अहम रोल रहा है।
संजीव ने दाखिल की थी आरटीआई
भारतीय वन सेवा अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने जब हरियाणा से उत्तराखंड कैडर करने की अर्जी दी थी तब सरकार की ओर से इस संबंध में आईबी से रिपोर्ट मांगी गई थी। इस रिपोर्ट को पाने के लिए संजीव ने आरटीआई दाखिल की थी। इस मामले में केन्द्रीय सूचना आयोग ने संजीव के पक्ष में फैसला दिया था लेकिन आईबी ने ऊपरी अदालत में अपील की थी। जहां सीआईसी के आदेश पर रोक लगा दी गई थी। मामले की सुनवाई अभी चल रही है।
विज्ञापन
जिस अधिकारी को भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्य करने के लिए रमन मैगसेसे अवार्ड मिला और सरकार की एजेंसियां भी सराह रही है, उस अधिकारी की वर्ष-2015-16 की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट में फिसड्डी अधिकारी बताया गया है।