Goa Forest Fire: अभी भी सुलग रही जंगलों में आग, IAF ने तैनात किए दो हेलीकॉप्टर, चार इलाकों में पाया काबू
महादेई वन्यजीव अभयारण्य में पिछले 11 दिन में 48 स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसमें 31 सरकारी जंगलों, पांच निजी क्षेत्रों, दो निजी जंगलों, एक सामुदायिक वन क्षेत्र और तीन डीएफडीसी के जंगलों में सामने आई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
12 दिनों में 48 जगह लग चुकी आग
महादेई वन्यजीव अभयारण्य में पिछले 11 दिन में 48 स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसमें 31 सरकारी जंगलों, पांच निजी क्षेत्रों, दो निजी जंगलों, एक सामुदायिक वन क्षेत्र और तीन डीएफडीसी के जंगलों में सामने आई हैं। इनमें अभी सात स्थानों पर आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यावरण मंत्रालय ने कहा है कि स्थिति की निगरानी की जा रही है। केंद्र ने पांच मार्च के बाद लगी सभी आग की घटनाओं की जांच के आदेश दिए हैं। घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए 24 घंटे सातों दिन चलने वाला निगरानी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। अभी तक किसी बड़े पारिस्थितिकी तंत्र और वन्य जीवों को नुकसान का मामला सामने नहीं आया है।
लंबे समय से नहीं हुई बारिश
गोवा लंबे समय से सूखे से गुजर रहा है। पिछले साल अक्तूबर के बाद से अब तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। यह वजह है कि आर्द्रता और तेज गर्मी के चलते आग तेजी से फैल रही है। चलने वाली तेज हवाओं ने हालात और खराब कर दिए हैं।
कड़ी नजर रखे हुए है: राणे
गोवा के वन मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यालय गोवा के महादेई वन्यजीव अभयारण्य में लगी आग पर करीबी नजर रखे हुए है। आग पर काबू पाने के लिए वायुसेना और नौसेना के हेलिकॉप्टर तैनात किए गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, प्रधानमंत्री कार्यालय ने उन्हें सूचित किया है कि मामले में रक्षा मंत्रालय पूरा समर्थन करेगा।