फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAF chopper crash: Probe report likely to be submitted to Air HQ next week

हेलिकॉप्टर हादसा: जांच पूरी, अगले सप्ताह आ सकती है रिपोर्ट, वायु सेना मुख्यालय को सौंपी जाएगी

Sat, 01 Jan 2022 05:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 01 Jan 2022 05:59 PM IST
सार

आठ दिसंबर को हुए हेलिकॉप्टर हादसे में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत 13 सैन्य अधिकारियों की दुखद मृत्यु हो गई थी। एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व वाले जांच दल ने इस हादसे में मानवीय त्रुटि समेत तमाम पहलुओं पर गौर किया है। 

विज्ञापन
IAF chopper crash: Probe report likely to be submitted to Air HQ next week
हेलिकॉप्टर हादसे की जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पिछले माह तमिलनाडु के कन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर हादसे की जांच रिपोर्ट अगले सप्ताह वायु सेना मुख्यालय को सौंपी जा सकती है। तीनों सेनाओं के संयुक्त दल ने यह जांच की की है, जो करीब करीब पूरी हो चुकी है। जांच दल फिलहाल कई पन्नों की रिपोर्ट को अंतिम रूप दे रहा है। 

विज्ञापन


आठ दिसंबर को हुए हेलिकॉप्टर हादसे में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत 13 सैन्य अधिकारियों की दुखद मृत्यु हो गई थी। हादसे में जनरल रावत की पत्नी मधुलिका रावत की भी जान चली गई। एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व वाले जांच दल ने इस हादसे में मानवीय त्रुटि समेत तमाम पहलुओं पर गौर किया है। 
विज्ञापन


जांच से जुड़े सूत्रों ने शनिवार को बताया कि कुन्नूर हेलिकॉप्टर हादसे की भारी भरकम जांच रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह लगभग तैयार हो गई है। सूत्रों ने बताया कि कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के नतीजों व जांच में अपनाई गई प्रक्रिया को कानूनी कसौटी पर परखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूछने पर कि हेलिकॉप्टर हादसे का संभावित कारण क्या हो सकता है? कई विमानन विशेषज्ञों ने कहा कि संबंधित इलाके में दृश्यता कम होने से अधिकांश विमान हादसे होते हैं और ऐसे में यदि पायलट को वहां की परिस्थिति का पता नहीं है तो मुश्किल और बढ़ जाती है। कुन्नूर हादसे को लेकर किसी तरह की अटकलबाजी करने से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि खराब मौसम व क्षेत्र की जानकारी नहीं होना भी हवाई दुर्घटना का एक कारण होता है। हालांकि कन्नूर हादसे को लेकर कोई आधिकारिक विवरण उपलब्ध नहीं है। 

नौ दिसंबर को बरामद किए गए थे ब्लैक बॉक्स, सीवीआर
हादसे के दूसरे दिन यानी नौ दिसंबर को दस दुर्भाग्यशाली हेलिकॉप्टर Mi-17V5 के फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर (FDR) और कॉकपिट वाइस रिकॉर्डर (CVR) को घटना स्थल से बरामद कर लिया गया था। 

जांच दल के मुखिया एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह बेंगलुरु स्थित वायुसेना की ट्रेनिंग कमान के प्रमुख हैं और वह देश में विमान हादसों की जांच के श्रेष्ठ विशेषज्ञों में से एक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed