फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAF carries out successful firing of longer-range air-launched BrahMos cruise missile

IAF: ब्रह्मोस एयर-लॉन्च वर्जन मिसाइल का सफल परीक्षण; 1500 किमी से भी अधिक दूरी से दुश्मनों को बनाएगी निशाना

Wed, 18 Oct 2023 09:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 18 Oct 2023 09:10 PM IST
सार

भारतीय वायुसेना ने लंबी दूरी की हवा से लॉन्च की जाने वाली ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। 
 

विज्ञापन
IAF carries out successful firing of longer-range air-launched BrahMos cruise missile
ब्रम्होस - फोटो : ..

विस्तार

भारतीय वायुसेना ने लंबी दूरी की हवा से लॉन्च की जाने वाली ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण बंगाल की खाड़ी में किया गया है। स्वदेशी हथियार प्रणालियों की दिशा में इसे एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। रक्षा अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस एयर-लॉन्च वर्जन मिसाइल का परीक्षण Su-30MKI फाइटर जेट से किया गया। इस फाइटर जेट में ब्रह्मोस क्रूज मिसाइलों को लॉन्च करने की क्षमता है। ये मिसाइलें लंबी दूरी पर दुश्मन के ठिकानों को नेस्तनाबूत कर सकती हैं।

विज्ञापन


Su-30MKI फाइटर जेट से दागी गई ब्रह्मोस
अधिकारियों ने बताया कि बीते कुछ दिनों में ब्रह्मोस हवा से प्रक्षेपित मिसाइल को Su-30MKI फाइटर जेट से दागा गया था। विमान ने दक्षिणी प्रायद्वीप में एक हवाई अड्डे से मिसाइल के साथ उड़ान भरी थी। उन्होंने यह भी बताया कि इस मिसाइल ने अपने लक्ष्य पर सफलतापूर्वक हमला करने के लिए 1,500 किमी से अधिक की यात्रा की थी। यह दूरी पहले की तुलना में लंबी थी।
विज्ञापन

 
ब्रह्मोस एयर-लॉन्च वर्जन मिसाइल सुपरसोनिक हथियार प्रणाली का उन्नत संस्करण है। अधिकारियों ने बताया कि भारत हवा से प्रक्षेपित की जाने वाली ब्रह्मोस क्रूज मिसाइलों का एक बहुत लंबी दूरी का संस्करण विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के सबसे घातक हथियारों में शामिल है ब्रम्होस

भारतीय सेना के सबसे घातक हथियारों में एक है ब्रम्होस मिसाइल। इस मिसाइल को रूस और भारत ने मिलकर तैयार किया था। 2005 से इसे हमारी नौसेना में शामिल किया गया। सबसे ज्यादा सटीक वार करने वाली इस मिसाइल की मारक क्षमता 290 किलोमीटर है। सुपर सोनिक की स्पीड से यह मिसाइल अपने लक्ष्य तक 200 से 300 किलो तक विस्फोटक ले जाने में भी सक्षम है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed