{"_id":"617eb8421284b876d70588b0","slug":"iac-vikrant-aimed-to-be-commissioned-in-indian-navy-by-august-2022-says-sarbananda-sonowal-in-kochi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसी विक्रांत: केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने की ट्रायल की समीक्षा, अगले साल अगस्त तक नौसेना में शामिल करने का लक्ष्य","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईएसी विक्रांत: केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने की ट्रायल की समीक्षा, अगले साल अगस्त तक नौसेना में शामिल करने का लक्ष्य
Sun, 31 Oct 2021 09:36 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 31 Oct 2021 09:36 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को आईएसी विक्रांत के दूसरे समुद्री परीक्षण की समीक्षा की। यहां उन्होंने परीक्षणों पर संतुष्टि व्यक्त की और कहा कि हमारा लक्ष्य इसे अगस्त 2022 तक भारतीय नौसेना में औपचारिक रूप से शामिल करने का है।
विज्ञापन
आईएसी विक्रांत के ट्रायल की समीक्षा करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, साथ में नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह और अन्य अधिकारी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनेवाल ने रविवार को स्वदेशी विमानवाहक पोत (आईएसी) विक्रांत के समुद्री ट्रायलों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आईएसी विक्रांत को अगले साल अगस्त तक नौसेना में शामिल करने का लक्ष्य है। यह जहाज अपने दूसरे समुद्री ट्रायल के लिए 24 अक्तूबर को रवाना हुआ था।
विज्ञापन
पोत का दौरा करने गए सोनोवाल के साथ नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सोनोवाल और नौसेना प्रमुख ने आईएसी विक्रांत पर मौजूद कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के कर्मचारियों, नौसेना अधिकारियों और अन्य अधिकारियों को संबोधित भी किया। इस विमानवाहक पोत का ट्रायल कोच्चि तट पर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सोनोवाल ने कहा, 'यह इसका दूसरा ट्रायल है। हमारा लक्ष्य इस जहाज को अगले साल अगस्त तक शामिल करने का है। कोचीन शिपयार्ड और नौसेना के संयुक्त सहयोग से बनाए गए पहले आईएसी विक्रांत की शुरुआत करते हुए मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है।' इस युद्धवाहक जहाज ने अपनी पहली समुद्री यात्रा इसी साल अगस्त में सफलतापूर्वक पूरी की थी।
विज्ञापन