फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I-T dept detects tax evasion worth hundreds of crores after raids on Chhattisgarh group, bureaucrat

IT Raid: छत्तीसगढ़ ग्रुप और वरिष्ठ अधिकारी पर छापेमारी, आयकर विभाग ने सैकड़ों करोड़ रुपये की चोरी पकड़ी 

Mon, 04 Jul 2022 08:09 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 04 Jul 2022 08:09 PM IST
सार

बयान में कहा गया है कि सरकारी अधिकारियों को किए गए कुछ नकद भुगतान के मामले मिले हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) आईटी विभाग के लिए नीति तैयार करता है।

विज्ञापन
I-T dept detects tax evasion worth hundreds of crores after raids on Chhattisgarh group, bureaucrat
आयकर विभाग की कार्रवाई - फोटो : social media

विस्तार

आयकर विभाग ने हाल ही में कोयला परिवहन और जुड़े व्यवसायों में लगे छत्तीसगढ़ स्थित एक समूह और एक वरिष्ठ राज्य सरकार के अधिकारी पर छापा मारकर 14 करोड़ रुपये की अघोषित नकदी और आभूषण जब्त किए हैं और सैकड़ों करोड़ रुपये की कर चोरी का पता लगाया है। सीबीडीटी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 30 जून को तलाशी शुरू की गई थी और अधिकारी के परिसर के अलावा रायपुर, भिलाई, रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर और सूरजपुर में 30 से अधिक स्थानों को कवर किया गया था।

विज्ञापन


कम समय में ही 200 करोड़ रुपये से अधिक कमाई
सीबीडीटी ने समूह की पहचान किए बिना एक बयान में कहा कि यह व्यापार इकाई छत्तीसगढ़ राज्य भर में कोयला परिवहन पर गलत तरीके से संग्रह कर भारी बेहिसाब आय करती है। इस तरह कम समय में ही 200 करोड़ रुपये से अधिक कमाई के साक्ष्य मिले हैं। समूह के प्रमुख विश्वसनीय सहयोगियों द्वारा इसकी पुष्टि की गई है। 
विज्ञापन


अधिकारियों को नकद भुगतान भी हुआ 
बयान में कहा गया है कि सरकारी अधिकारियों को किए गए कुछ नकद भुगतान के मामले मिले हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) आईटी विभाग के लिए नीति तैयार करता है। राज्य के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने 30 जून को पीटीआई को बताया था कि कुछ व्यापारियों के अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात उप सचिव स्तर की अधिकारी सौम्या चौरसिया के आवास की भी दुर्ग जिले के भिलाई शहर में तलाशी ली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी अभियान के दौरान अब तक 9.5 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित नकदी और 4.5 करोड़ रुपये के आभूषण जब्त किए गए हैं। बयान में कहा गया है कि तलाशी अभियान के दौरान एकत्र किए गए इस तरह के आपत्तिजनक सबूतों की शुरुआती जांच से पता चलता है कि समूह ने सैकड़ों करोड़ रुपये के आयकर की चोरी की है। सीबीडीटी ने कहा कि समूह ने कोयला धोने की जगह खरीदने में लगभग 45 करोड़ रुपये का बेहिसाब नकद भुगतान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed