Hyderabad: कांग्रेस नेता के खिलाफ भैंस लेकर सड़कों पर उतरा यादव समुदाय, पार्टी मुख्यालय घेरने की दी धमकी
एक प्रदर्शनकारी गड्डम श्रीनिवास यादव ने कहा कि 'करीब 15 दिन पहले रेवंत रेड्डी ने यादव समाज का अपमान किया था...अगर वह माफी मांग लेते हैं तो बात यहीं खत्म हो जाएगी वरना हम दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय का घेराव करेंगे।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल रेवंत रेड्डी के खिलाफ राज्य का यादव समुदाय लामबंद होने की तैयारी कर रही है। रेवंत रेड्डी पर अपने एक बयान से यादव समुदाय के अपमान का आरोप लग रहा है। यादव समुदाय कांग्रेस नेता से माफी की मांग कर रहा है।
यादव समाज माफी की मांग पर अड़ा
तेलंगाना के यादव समुदाय के लोगों ने गुरुवार को हैदराबाद के इंदिरा पार्क इलाके में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी, भैंस के साथ प्रदर्शन करने पहुंचे और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी से उनके बयान के लिए माफी की मांग की। एक प्रदर्शनकारी गड्डम श्रीनिवास यादव ने कहा कि 'करीब 15 दिन पहले रेवंत रेड्डी ने यादव समाज का अपमान किया था...अगर वह माफी मांग लेते हैं तो बात यहीं खत्म हो जाएगी वरना हम दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय का घेराव करेंगे।'
#WATCH | Telangana | Members of the Yadav community protest at Indira Park in Hyderabad, alleging that State Congress president Revanth Reddy insulted the community. They also demanded his apology to the community.
विज्ञापन विज्ञापन
A protester, Gaddam Srinivas Yadav says, "Around 15 days back… pic.twitter.com/6yQRO6OJYq— ANI (@ANI) May 25, 2023
क्या है विवाद
बता दें कि कुछ दिनों पहले कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने राज्य के पशुपालन मंत्री तालासानी श्रीनिवास यादव के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। जिसे लेकर तेलंगाना के यादव समाज और गोल्ला कुरुमा समाज में भारी नाराजगी है। राज्यसभा सांसद और यादव समाज से ताल्लुक रखने वाले बादुगुला लिंगाइया यादव ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रेवंत रेड्डी से माफी की मांग की थी।