{"_id":"5acc4e0b4f1c1b591a8b45ba","slug":"hyderabad-woman-says-she-was-human-trafficked-to-saudi-arabia","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी से वापस लौटी महिला ने बताया- नौकरी के नाम पर बनाया गुलाम, रोज हुए अत्याचार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सऊदी से वापस लौटी महिला ने बताया- नौकरी के नाम पर बनाया गुलाम, रोज हुए अत्याचार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब से देश लौटी हैदराबाद की एक महिला ने खुलासा किया कि वह मानव तस्करी का शिकार हुई है। महिला ने बताया कि उसे वहां एक नौकरानी की तरह रखा गया और उस पर गुलामों की तरह रोज जुल्म ढहाए जाते थे। महिला के मुताबिक उसके पति ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई थी, जिसके बाद वह देश लौट पाई है।
विज्ञापन
Hyderabad: Woman, allegedly human trafficked to Abha (Saudi Arabia) by an agent on pretext of job, returned to India y'day. Woman says, 'I was made to work as maid & tortured. My husband contacted EAM Sushma Swaraj through Indian embassy. I thank her for helping me return'. pic.twitter.com/cu2m66kg4t
— ANI (@ANI) April 10, 2018विज्ञापन
दरअसल, भारतीय महिलाओं को अच्छी जॉब के नाम पर सऊदी में ले जाने का सिलसिला थमने के बजाए बढ़ता जा रहा है। अभी हाल ही में कर्नाटक की एक महिला ने भी जॉब के नाम पर धोखाधड़ी की आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि उसे भी सऊदी ले जाया गया और वहां नौकरानी बना दिया गया।
विज्ञापन
करीब 14 महीने बाद भारत लौटी जसिंथा मेनडोनका ने बताया कि उसे वहां गुलामों की तरह रखा गया। जसिंथा का दावा है कि मुंबई की एक एजेंसी ने उनको अच्छी नौकरी लगवाने का झांसा देकर कतर भेजा जहां उनको गुलाम बना लिया गया।
खबरों के मुताबिक, जसिंथा को पहले सऊदी अरब लेकर जाया गया और वहां से उसे सऊदी के शहर यंबु भेजा गया। जसिंथा ने बताया कि जिस शख्स ने उनको गुलाम बनाकर रखा उसकी मां के तीन बड़े-बड़े घर थे।
तीनों घरों की साफ सफाई का जिम्मा जसिंथा पर था। इसके साथ ही उस शख्स की तीन पत्नियों और उनके बच्चों की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर थी। जसिंथा के मुताबिक, उनके साथ जानवरों जैसा बर्ताव किया जाता था और शख्स से सभी बच्चे उनको गुलाम ही कहते थे।