फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad weather: 50 people have died due to rain-flood in Hyderabad, Heavy rain will continue for the next six days

Hyderabad Rain: हैदराबाद में बारिश-बाढ़ से अब तक 50 लोगों की मौत, अगले छह दिनों तक जारी रहेगी आसमानी आफत

Sun, 18 Oct 2020 11:07 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 18 Oct 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
Hyderabad weather: 50 people have died due to rain-flood in Hyderabad, Heavy rain will continue for the next six days
हैदराबाद में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात - फोटो : ANI

हैदराबाद में भारी बारिश आसमानी आफत बनकर टूटी है। अभी मूसलाधार बारिश से शहर की स्थिति संभली भी नहीं है कि एक बार फिर शहर में तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। शहर के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। भारी बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में जलजमाव हुआ है, जिस कारण यातायात बाधित हुआ है।  

विज्ञापन


भारी बारिश का सितम ऐसा है कि शहर की सड़कों पर सैलाब जैसी स्थिति हो गई है। चारों ओर पानी ही पानी है। बारिश के चलते लोगों का जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है। लोगों को घर से बाहर निकलने में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। निचले इलाकों में लोग अपने घरों के भीतर भी फंस गए हैं, क्योंकि यहां घुटनों तक पानी भरा हुआ है। राज्य सरकार द्वारा राहत-बचाव का कार्य जारी है। 
विज्ञापन



हैदराबाद में भारी बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका चंद्रायगुट्टा है, जहां लोग जिंदगी को पटरी पर लाने के लिए कोशिश में जुटे हुए हैं। हैदराबाद में बारिश और बाढ़ के चलते अब तक 50 लोगों की मौत हुई है। बारिश के चलते कई जानवरों के मारे जाने की भी खबर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत-बचाव में जुटे कर्मी
मेडचल मल्काजगिरी जिले के सिंगापुर टाउनशिप में शनिवार को 157.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, शहर के उप्पल के पास बांदलागुड़ा में 153 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके साथ ही नामपल्ली, अबिदस, कोठी, बशीरबाग, खैरताबाद, गोशमहल और विजयनगर कॉलोनी में सड़कों पर पानी भर गया। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के आपदा प्रतिक्रिया बल के कर्मी लगातार जलजमाव और बाढ़ में बचाव कार्य कर रहे हैं।

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के विजिलेंस और आपदा प्रबंधन के निदेशक विश्वजीत कमपाती ने एक ट्वीट में कहा कि आपदा बचाव दल कर्मचारी लगातार जमीन से पानी निकालने का काम कर रहे हैं और बारिश के मद्देनजर हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। 

मुख्य सड़कों पर यातायात बाधित
भारी बारिश के चलते हैदराबाद-वारंगल, हैदराबाद-विजयवाड़ा मुख्य सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। चत्रिनाका इलाके में बाढ़ के पानी में कई गाड़िया बह गईं। फलकनुमा रेलवे ब्रिज पर एक बड़ा गड्ढा बन गया। शहर के कई प्रमुख सड़कों पर जलजमाव के चलते यातायात बाधित हुआ है। 

अगले छह दिन तक जारी रहेगा बारिश का सितम
वहीं, हैदराबाद में अगले छह दिन बारिश पड़ सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है और कहा है कि तेलंगाना में तेज बिजली और बारिश की संभावना है। विभाग ने आज यानी रविवार को भी शहर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। 

विभाग ने कहा कि रविवार को आंशिक तौर पर हैदराबाद में बादलों के साथ-साथ थोड़ी देर के लिए बारिश या गरज की संभावना है। वहीं सोमवार को भी शहर में आकाश में बादल छाए रहेंगे और मंगलवार को तेज बारिश हो सकती है। इसके बाद फिर बुधवार को बादल आकाश में छाए रहेंगे और गुरुवार और शुक्रवार को बारिश का पूर्वानुमान है। 

सीएम ने केंद्र सरकार से मांगी मदद
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने बारिश के चलते हुई तबाही के मद्देनजर केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है। रेड्डी ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी और बारिश-बाढ़ से निपटने के लिए तत्काल 2,250 करोड़ रुपये की मदद की मांग की है । 


पांच हजार करोड़ रुपये का हुआ नुकसान
राज्य सरकार के मुताबिक भारी बारिश के चलते अब तक पांच हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। सड़कों और बिजली के खंभों के टूटने आदि से ज्यादा नुकसान हुआ है। इसके अलावा फसलों को भी खासा नुकसान पहुंचा है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed