फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad on way to surpass Bengaluru as country IT capital investments in Telangana CM KCR

Telangana: KCR का दावा- नई औद्योगिक नीति से हैदराबाद आईटी कैपिटल के रूप में बेंगलुरु को पीछे छोड़ने में अग्रसर

Tue, 02 May 2023 06:24 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 02 May 2023 06:24 AM IST
सार

सीएम केसीआर ने कहा, आप सभी जानते हैं कि हम सभी के संघर्ष के बाद तेलंगाना राज्य का सपना साकार हुआ है। यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है कि आज मेरे हाथों से सचिवालय का उद्घाटन किया गया है।

विज्ञापन
Hyderabad on way to surpass Bengaluru as country IT capital investments in Telangana CM KCR
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव - फोटो : फेसबुक/केसीआर

विस्तार

हैदराबाद तेजी से अंतरराष्ट्रीय शहर बनता जा रहा है। यह हर प्रकार की सुविधाओं, कई फ्लाईओवर, ओवरब्रिज, अंडरपास से युक्त है, यह भव्य पुनर्निर्माण है। हर तरफ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वारंगल हेल्थ सिटी विकसित हो रही है, यह तेलंगाना के नवर्निर्माण का प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KRC) ने रविवार को तेलंगाना सचिवालय का उद्घाटन करते हुए ये बातें कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम एकीकृत विकास के साथ कृषक समुदाय के कल्याण के अलावा औद्योगिक नीति में लाखों करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने वाले राज्य के रूप में देश में शीर्ष पर हैं। तेलंगाना औद्योगिक और आईटी नीति में कर्नाटक से आगे बढ़ रहा है और हैदराबाद देश की आईटी कैपिटल के रूप में बेंगलुरू से आगे निकलने के रास्ते पर है।
विज्ञापन


सीएम केसीआर ने कहा, आप सभी जानते हैं कि हम सभी के संघर्ष के बाद तेलंगाना राज्य का सपना साकार हुआ है। यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है कि आज मेरे हाथों से एक प्रशासनिक केंद्र के रूप में सचिवालय का उद्घाटन किया गया है। यह शानदार ढंग से बनाया गया है। सचिवालय का नाम बीआर आंबेडकर सचिवालय रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रति व्यक्ति आय के साथ तेलंगाना नंबर एक प्रदेश बना
केसीआर ने कहा कि दुनिया में विकास और पुनर्निर्माण को मापने के दो संकेतक हैं। एक है प्रति व्यक्ति आय और दूसरा है प्रति व्यक्ति बिजली का उपयोग।  3,00,017 रुपये प्रति व्यक्ति आय के साथ तेलंगाना देश का नंबर एक राज्य है। कभी 1100 यूनिट प्रति व्यक्ति बिजली उपयोग वाला राज्य आज 2,140 यूनिट के साथ भारत में उच्चतम प्रति व्यक्ति बिजली खपत करने वाला राज्य बन चुका है। 33 जिलों में 33 समाहरणालय, 33 पुलिस कार्यालय रौशनी से चमक रहे हैं, यही तेलंगाना का पुनर्निर्माण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed