{"_id":"5da972688ebc3e015a224173","slug":"hyderabad-based-company-introduced-edible-cups-to-serve-hot-and-cold-beverages","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कप' में गर्म चाय पीजिए और फिर से इसे खा जाइए, कोई नुकसान नहीं होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'कप' में गर्म चाय पीजिए और फिर से इसे खा जाइए, कोई नुकसान नहीं होगा
Sat, 19 Oct 2019 10:28 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 19 Oct 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
edible cup
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार पर्यावरण अनुकूलित उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए हैदराबाद की एक कंपनी ने पेय पदार्थ परोसने के लिए ऐसा प्याला (कप) बनाया है, जिसे इस्तेमाल करने के बाद खाया भी जा सकता है। इसमें गर्म और ठंडे दोनों तरह के पेय पदार्थ परोसे जा सकते हैं।
विज्ञापन
कंपनी का दावा है कि ये कप प्राकृतिक अनाज से बने हैं और इनमें हर तरह के पेय-पदार्थ को परोसा जा सकता है। इसके बाद इन्हें खाया भी जा सकता है। हैदराबाद की निजी कंपनी ने इन कपों को ईट कप (खाने के कप) का नाम दिया है।
विज्ञापन
कंपनी का कहना है कि इन्हें बनाने का उद्देश्य पेड़ों के काटकर बनाए जा रहे डिस्पोजल उत्पादों के इस्तेमाल में कमी लाना है, जो हमारे लिए नुकसानदायक भी होते हैं।
विज्ञापन
कंपनी के कार्यकारी निदेशक अशोक कुमार का कहना है कि कप खाद्य अनाज से बने हैं और ये कप प्लास्टिक और पेपर दोनों तरह के कपों के अलावा एक अच्छा विकल्प बनेंगे। साथ ही इनके इस्तेमाल से पर्यावरण पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव और कार्बन में कमी आएगी।
ये कप लगभग सभी तरह के पेय पदार्थ (मीठा, सूप, दही) परोसने के लिए मुनासिब हैं। यह 40 मिनट तक बिना गले ऐसे ही कुरकुरे बने रहते हैं। कंपनी का यह भी दावा है कि कप में परोसी गई खाद्य सामग्री के स्वाद में कोई बदलाव नहीं आएगा और कप के ऊपर कोई बनावटी परत नहीं चढ़ाई गई है।