फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   husband-wife dead in road accident

सड़क हादसे में मरे नवदंपति के गहने-नगदी चुरा ले गए लोग

Fri, 01 Apr 2016 04:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रजबपुर/अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला, रजबपुर/अमरोहा Updated Fri, 01 Apr 2016 04:18 AM IST
विज्ञापन
husband-wife dead in road accident
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार

लालच ने एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर दिया। देहरादून से हनीमून मनाकर लौट रहे एनआरआई दंपति की सड़क हादसे में मौत के बाद लोग शव के पास से गहने-जेवर उठा ले गए, लेकिन घायलों को अस्पताल पहुंचाने की जरूरत नहीं समझी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि, हनीमून को दुल्हन सोने के जेवर पहनकर और सुखप्रीत काफी रुपये लेकर निकला था। पिता महेंद्र रो-रोकर एक ही बात कह रहे थे कि, रुपये लेने के बाद दोनों की जान ही बचा लेते।

विज्ञापन


पंजाब के फिरोजपुर जनपद के कालखुर्द थाना क्षेत्र के मुंधकी गांव निवासी 30 वर्षीय सुखप्रीत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह कनाडा में रहता है। 20 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। वह 26 मार्च को पत्नी करमजीत कौर (28) और चचेरे भाई प्रदीप सिंह, इसकी पत्नी राजदीप कौर, प्रदीप के तीन वर्षीय बेटे अभिजीत सिंह और मामा के बेटे नवजोत सिंह के साथ हनीमून पर देहरादून गया था।

विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर पलटी कार

husband-wife dead in road accident
दुर्घटना में मारी गई दंपति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हनीमून से वापस आते समय बुधवार रात सभी रामपुर के बिलासपुर थाना क्षेत्र के पिपलिया गांव में सुखप्रीत के फूफा गुरूचरन सिंह के घर रुके थे। बृहस्पतिवार की तड़के ही उठकर पंजाब के लिए जा रहे थे। कार सुखप्रीत चला रहा था, तड़के चार बजे कार हाईवे पर चक रुस्तमपुर गांव के सामने पहुंची ही थी कि, सुखप्रीत को नींद आ गई। इसके कारण तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार सवार तीन वर्षीय मासूम को छोड़कर सभी घायल हो गए।

सूचना पर रजबपुर थाना पुलिस, सरकारी एंबुलेंस और हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुंचे। घायलों को जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां पर डाक्टरों ने देखते ही सुखप्रीत व इसकी पत्नी करमजीत कौर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रदीप, इसकी पत्नी राजदीप कौर व नवजोत सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। थाना पुलिस ने हादसे की इनके परिजनों को खबर दी। पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

किसने निकाले रुपये?

husband-wife dead in road accident
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

पोस्टमार्टम हाउस पर शाम को पहुंचे सुखप्रीत सिंह के पिता महेंद्र सिंह व परिजन सुखचैन सिंह, हरदयाल सिंह, हरजीत सिंह, हरभजन सिंह, करनजीत सिंह, जोगेंद्र सिंह ने बताया कि हनीमून को जाते समय करमजीत कौर शादी के दौरान चढ़ाए गए सभी जेवर पहन कर गई थी। सुखप्रीत भी काफी रुपये लेकर निकला था, लेकिन अब इनके पास कुछ भी नहीं है।

यहां तक सुखप्रीत का एटीएम व पर्स भी गायब है।  उधर मुरादाबाद से आए रिश्तेदार ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही वह सुबह सात बजे सीएचसी पहुंच गया था। उस समय दंपति पर कोई भी जेवर नहीं था। यह सवाल  उठ रहा है कि घायलों को पुलिस, हाईवे एंबुलेंस व सरकारी एंबुलेंस ने भर्ती कराया है तो करमजीत कौर का लाखों का जेवर व सुखप्रीत के पर्स के रुपये किसने निकाले हैं।

बुआ के घर आखिरी बार जाना हुआ

हादसे का शिकार हुए सुखप्रीत की रामपुर के बिलासपुर के पिपलिया गांव में बुआ सुखबीरी रहती है। देहरादून हनीमून से वापस लौटते समय सुखप्रीत अपनी नव विवाहिता पत्नी करमजीत कौर को साथ लेकर अपनी बुआ के घर रुका था। बुआ ने बड़े चाव से भतीजे व भतीजा बहू की आव भगत की थी, लेकिन उसे यह पता नहीं था कि भतीजे व भतीजा बहू का आखिरी बार आना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed