{"_id":"64806bda59bc5672730efd45","slug":"husband-killed-his-wife-s-lover-hit-him-several-times-on-the-head-with-a-hammer-burid-the-body-in-forest-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने की पत्नी के प्रेमी की हत्या: सिर पर हथौड़े से किए कई वार, फिर शव को बोरे में भरकर जंगल में दफनाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पति ने की पत्नी के प्रेमी की हत्या: सिर पर हथौड़े से किए कई वार, फिर शव को बोरे में भरकर जंगल में दफनाया
Wed, 07 Jun 2023 05:27 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 07 Jun 2023 05:27 PM IST
सार
सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान पुलिस को एक क्लिप मिली जिसमें प्रजापति अपने घर से निकलते हुए और कुमावत को भरी हुई बोरी की थैली स्कूटर में रखकर ले जाते हुए देखा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के 38 वर्षीय प्रेमी की हत्या कर उसके शव को ठाणे जिले के जंगल में दफना दिया। घटना एक जून की है और पुलिस ने मंगलवार को शव बरामद किया, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
मृतक की पहचान दिनेश प्रजापति के तौर पर की गई है, जिसका आरोपी सुरेश कुमार कुमावत की पत्नी के साथ प्रेम संबंध था। ये सभी उपनगरीय बोरीवली के राजेंद्र नगर के रहने वाले हैं।
कुमावत ने प्रजापति को कई बार अपनी पत्नी के साथ बनाए प्रेम संबंध के लिए धमकी दे चुका था, लेकिन मृतक ने इस धमकी को गंभीरता से नहीं लिया। एक जून को कुमावत ने प्रजापति को फोन कर अपने इलाके में बुलाया। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट भी हुई और कुमावत ने प्रजापति पर हमला कर दिया। उसने मृतक के सिर पर कई बार हथौड़े से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
हत्या करने के बाद कुमावत ने शव को बोरी की थैली में भरकर उसे ठाणे के घोड़बंदर रोड के पास जंगल में दफना दिया। जब प्रजापति घर नहीं पहुंचा तो पत्नी पुलिस स्टेशन में पति के लापता होने का मामला दर्ज कराने पहुंची। सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान पुलिस को एक क्लिप मिली जिसमें प्रजापति अपने घर से निकलते हुए और कुमावत को भरी हुई बोरी की थैली स्कूटर में रखकर ले जाते हुए देखा गया।
आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 201 (अपराध के सबूतों को गायब करने के आरोप) के तहत मामला दर्ज किया गया है।