फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hundreds of passengers of Jet Airways were left stranded after the carrier cancelled 10 flights

इस कारण जेट एयरवेज ने रद्द की 10 उड़ाने, हवाई अड्डे पर खड़े रहे परेशान यात्री

Mon, 19 Nov 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 19 Nov 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of passengers of Jet Airways were left stranded after the carrier cancelled 10 flights
जेट एयरवेज

जेट एयरवेज ने रविवार को अचानक अपनी 10 उड़ानों को रद्द कर दिया जिसकी वजह से यात्री हवाई अड्डे पर असहाय नजर आए। जेट एयरवेज का कहना है कि छत्रपति शिवाजी महाराज अतरंराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ानों को परिचालन कारणों की वजह से रद्द किया गया। हालांकि एयरलाइन के सूत्रों का कहना है कि उड़ाने रद्द पायलटों की कमी के कारण हुईं। 

विज्ञापन


इस मामले पर एयरलाइन ने एक बयान जारी कर कहा, 'जेट एयरवेज को 18 नवंबर को अपनी कुछ घरेलू उड़ानें परिचालन कारणों की वजह से रद्द करनी पड़ीं। इन विमानों के प्रभावित यात्रियों को विमान के स्टेटस के बारे में मैसेज के जरिए सूचित कर दिया गया था। नियामक नीति के अनुसार यात्रियों को दूसरी उड़ान में भेजा जाएगा या फिर उनके पैसे वापस कर दिए जाएंगे।' 
विज्ञापन


एयरलाइन का कहना है कि उसे यात्रियों को हुई असुविधा का खेद है। एयरलाइन के सूत्र का कहना है कि एयरलाइन अपने पायलटों, इंजीनियरों और वरिष्ठ प्रबंधन को पिछले कुछ समय से नियमित वेतन नहीं दे रही है। पैसों की कमी के चलते नरेश गोयल के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने हालिया समय में बहुत अच्छे पायलटों को खो दिया है। कई पायलटों को दूसरे पायलटों की कमी पूरी करने के लिए ओवरटाइम करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र ने आगे बताया, 'रविवार को जेट एयरवेज मुंबई से कम से कम 10 उड़ानों का परिचालन करने में असफल रही क्योंकि उसके पास पर्याप्त मात्रा में पायलट नहीं हैं। अचानक रद्द हुई उड़ानों के कारण जिन यात्रियों ने बुकिंग करवाई थी वह हवाई अड्डे पर असहाय दिखाई दिए।' सूत्र का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में पायलटों की कमी पूरी होने वाली नहीं है क्योंकि कंपनी ने नए पालयट हायर नहीं किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed