फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hubli massacre Neha father surrounded his own government said trust is broken demands CBI investigation

हुबली हत्याकांड: नेहा के पिता ने अपनी ही सरकार को घेरा, आठ नाम दिए, गिरफ्तारी एक नहीं, बोले-टूट गया भरोसा

Mon, 22 Apr 2024 06:50 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 22 Apr 2024 06:50 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नेहा हीरेमठ की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। नड्डा नेहा के घर पहुंचे और उसके परिवार को सांत्वना दी। एजेंसी

विज्ञापन
Hubli massacre Neha father surrounded his own government said trust is broken demands CBI investigation
UP Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हुबली-धारवाड़ नगर निगम के कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमठ ने बेटी नेहा हिरेमठ की मौत पर अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा, मैं पुलिस को आठ लोगों के नाम दे चुका हूं, लेकिन उन्होंने एक भी आरोपी को नहीं पकड़ा है। अब मेरा भरोसा टूट चुका है। वे मेरे मामले को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। कार्रवाई में देरी हो रही है। अगर आपसे नहीं हो रहा तो ये मामला सीबीआई को सौंप दें।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हत्या को सही बताने वाले दो युवक गिरफ्तार
सोशल मीडिया हैंडल पर नेहा हिरेमठ की हत्या को उचित ठहराने वाले दो युवकों को पुलिस ने धारवाड़ से गिरफ्तार कर लिया। मामले की शिकायत कुछ हिंदू समर्थक कार्यकर्ताओं ने की। दोनों ने पोस्ट में दावा किया था नेहा और फैयाज के प्रेम संबंध था।

विज्ञापन

भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नेहा हीरेमठ की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। नड्डा नेहा के घर पहुंचे और उसके परिवार को सांत्वना दी। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन


अब आरोपी के पिता ने नेहा के परिवार से माफी मांगी
फैयाज की मां के बाद पिता बाबा साहेब सुबानी ने पीड़ित परिवार से माफी मांगते हुए अपने बेटे के लिए अधिकतम सजा की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को सख्त सजा दी जानी चाहिए। सुबानी स्कूल शिक्षक हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे की हरकत से पूरी तरह टूट चुके हैं। उन्होंने कहा, फैयाज को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि भविष्य में कोई ऐसा करने की हिम्मत न कर सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed