फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   How decisive will the Ram Temple issue prove to be in the Lok Sabha elections P Chidambaram said this

P Chidambaram: लोकसभा चुनाव में कितना निर्णायक साबित होगा राम मंदिर का मुद्दा? चिदंबरम ने कही यह बात

Fri, 16 Feb 2024 04:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 16 Feb 2024 04:39 PM IST
सार

चिदंबरम ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए साक्षात्कार में चुनाव राम मंदिर के मुद्दे के असर पर भी खुलकर बात की। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर आगामी लोकसभा चुनाव में एक मुद्दा हो सकता है, लेकिन यह निर्णायक होगा या नहीं? यह तो समय ही बताएगा।

विज्ञापन
How decisive will the Ram Temple issue prove to be in the Lok Sabha elections P Chidambaram said this
P Chidambaram - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने शुक्रवार को केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से सत्ता में आई तो क्षेत्रीय दलों के लिए अस्तित्व का संकट खड़ा हो जाएगा। 

विज्ञापन


चिदंबरम अपनी नई किताब पर चर्चा के लिए कोलकाता पहुंचे थे। उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए साक्षात्कार में चुनाव राम मंदिर के मुद्दे के असर पर भी खुलकर बात की। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर आगामी लोकसभा चुनाव में एक मुद्दा हो सकता है, लेकिन यह निर्णायक होगा या नहीं? यह तो समय ही बताएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि वह विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के भविष्य को लेकर कुछ नहीं कह सकते। ऐसा इसलिए क्योंकि वह पार्टी की राष्ट्रीय गठबंधन समिति का हिस्सा नहीं हैं। मैं गठबंधन की बैठकों में भी हिस्सा नहीं ले रहा हूं, लेकिन मुझे पूरी उम्मीद है कि बाकी सभी पार्टियां समझेंगी कि पीएम मोदी और भाजपा की केंद्र में वापसी से क्षेत्रीय दलों के लिए खतरा साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed