फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Ministry Says, Total of 1.65 crore corona vaccine doses have been sent so far in all the states of the country

कोरोना टीके की खुराकों के वितरण को लेकर राज्यों ने लगाया भेदभाव का आरोप, सरकार ने दी सफाई

Wed, 13 Jan 2021 09:21 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 13 Jan 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
Home Ministry Says, Total of 1.65 crore corona vaccine doses have been sent so far in all the states of the country
स्वास्थ्य मंत्रालय - फोटो : social media

देश के सभी राज्यों में कोरोना वैक्सीन का वितरण लगातार जारी है, वहीं कुछ राज्यों ने इसे लेकर सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है। अब स्वास्थ्य मंत्रालय ने सामने आकर इसपर सफाई देते हुए कहा है कि सभी राज्यों को अबतक टीके की कुल 1.65 करोड़ खुराक भेजी जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यह टीके की खुराक की प्रारंभिक आपूर्ति है और आने वाले हफ्तों में लगातार इसकी भरपाई की जाएगी। इसलिए, किसी राज्य द्वारा आपूर्ति को लेकर व्यक्त की जा रही कोई भी आशंका पूरी तरह निराधार है।

विज्ञापन


बता दें कि देशभर में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। जम्मू कश्मीर से कन्याकुमारी तक और असम से गोवा तक, सहित देश के कोने-कोने तक कोविड-19 के टीके की डोज सावधानीपूर्वक और तेज गति से पहुंचाई गयी। एक दिन पहले ही, मंगलवार को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविशील्ड टीके की पहली खेप पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) विनिर्माण केंद्र से रवाना की गई थी।
विज्ञापन


एसआईआई ने कोविशील्ड की करीब 56 लाख डोज भेजी है, वहीं हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने कहा कि उसने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) और राष्ट्रीय विषाणुविज्ञान संस्थान के सहयोग से स्वेदश विकसित टीके कोवैक्सीन को 11 शहरों में भेजा है। उसने केंद्र को 16.5 लाख डोज दान में देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत बायोटेक ने बुधवार को एक बयान में कहा कि सरकार से 55 लाख डोज के लिए खरीद का आर्डर प्राप्त होने के बाद, कंपनी ने टीके की प्रथम खेप (प्रत्येक शीशी में 20 डोज है) रवाना की। भारत बायोटक ने कहा कि टीके की खेप गणवरम (आंध्र प्रदेश), गुवाहाटी, पटना, दिल्ली, कुरूक्षेत्र, बंगलूरू, पुणे, भुवनेश्वर, जयपुर, चेन्नई और लखनऊ भेजी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed