फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home ministry: Consignment of containers for transport of oxygen from Thailand reached India

कोरोना से जंग: थाईलैंड से ऑक्सीजन के परिवहन के लिए कंटेनरों की खेप पहुंची भारत

Wed, 28 Apr 2021 03:28 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 28 Apr 2021 03:28 AM IST
सार

  • गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने वायुसेना के विमान में ऑक्सीजन कंटेनरों के लदने की तस्वीरों को साझा करते हुए ट्वीट कर बताया कि कंटनेरों को बैंकॉक से हवाई मार्ग के जरिये लाया गया है
  • कंटेनरों को ऑक्सीजन भरने के स्थानों पर ले जाया गया, जहां से ऑक्सीन की भारी मांग वाले इलाकों में इनको पहुंचाया जा रहा है

विज्ञापन
Home ministry: Consignment of containers for transport of oxygen from Thailand reached India
india thailand flag

विस्तार

भारत में कोरोना महामारी की वजह से फैले संकट के बीच देश में चिकित्सीय ऑक्सीजन के परिवहन के लिए कंटेनरों की एक और खेप थाईलैंड से भारत पहुंच गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में ऑक्सीजन की मांग बढ़ने से गृह मंत्रालय ने वायुसेना के परिवहन विमान की मदद से खाली कंटेनरों की यह तीसरी खेप मंगाई गई है।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने वायुसेना के विमान में ऑक्सीजन कंटेनरों के लदने की तस्वीरों को साझा करते हुए ट्वीट कर बताया कि कंटनेरों को बैंकॉक से हवाई मार्ग के जरिये लाया गया है। इस काम में गृह मंत्रालय समन्वय कर रहा है। कोरोना संकट के बढ़ने की स्थिति को देखते हुए इससे ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ेगी।
विज्ञापन


खाली ऑक्सीजन कंटेनरों की पहली खेप पिछले शनिवार को सिंगापुर से जबकि दूसरी खेप सोमवार को दुबई से मंगाई गई थी। कंटेनर लाने वाले तीनों परिहवहन विमान पश्चिम बंगाल में उतरे। वहां से उन्हें कंटेनरों को ऑक्सीजन भरने के स्थानों पर ले जाया गया, जहां से ऑक्सीन की भारी मांग वाले इलाकों में इनको पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबई से छह क्रायोजनिक ऑक्सीजन कंटेनर लेकर भारत पहुंचा सी-17 एयरक्राफ्ट
कोरोना महामारी से देश को राहत दिलाने में भारतीय वायुसेना भी जी जान से जुटी है। इसी क्रम में भारतीय वायुसेना के सी-17 एयरक्राफ्ट के जरिये छह क्रायोजनिक ऑक्सीजन कंटेनर दुबई से पश्चिम बंगाल के पानागढ़ पहुंचे। वायुसेना ने बताया कि वायुसेना के सी17 एयरक्राफ्ट के जरिए इन कंटेनरों को सोमवार को दुबई एयरपोर्ट से पश्चिम बंगाल के पानागढ़ एयर बेस पर पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि देश में विमानों के जरिए कंटेनरों को एक से दूसरे राज्यों को भी भेजा जा रहा है। 

भारत को 700 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर भेज रहा आयरलैंड
कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहे भारत की मदद करने वाले देशों की बढ़ती सूची में आयरलैंड भी शामिल हो गया है। उसने मंगलवार को भारत को 700 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर और अन्य चिकित्सा सामग्री भेजने की घोषणा की। यहां आयरलैंड दूतावास ने कहा कि आयरलैंड रोगियों के इलाज में स्वास्थ्य कर्मियों की मदद के लिये भारत को 700 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर भेज रहा है।

ऑक्सीजन कन्संट्रेटरों के बुधवार सुबह तक भारत पहुंचने की उम्मीद है। आयरलैंड के राजदूत ब्रेंडन वार्ड ने कहा कि आयरलैंड भारत सरकार से करीबी संपर्क बनाए हुए है और इस महामारी से निपटने के लिए भारत की और अधिक मदद के रास्ते तलाश रहा है।


भारत को लिक्विड ऑक्सीजन उपलब्ध कराएगा भूटान
कोरोना से लड़ाई में भारत की मदद के लिए भूटान भी साथ आया है। भूटान भारत को जीवन रक्षक तरल ऑक्सीजन उपलब्ध कराएगा। यहां भारतीय दूतावास ने मंगलवार को बताया कि भूटान प्रतिदिन 40 टन तरल ऑक्सीजन क्रायोजनिक टैंकरों के जरिए भारत के असम में निर्यात करेगा।  उन्होंने बताया कि भारत को भेजे जाने वाले तरल ऑक्सीजन की आपूर्ति भूटानी कंपनी, एसडी क्रायोजेनिक्स गैस प्राइवेट लिमिटेड के समदरूप जोंगखर जिले में स्थापित किए जा रहे नए प्लांट से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed