{"_id":"5d80ec568ebc3e01431c04a6","slug":"home-ministry-approved-the-cadre-review-policy-in-crpf","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ में होगा कैडर रिव्यू, इंस्पेक्टर तक के पद पर पहुंच सकेगा सिपाही","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीआरपीएफ में होगा कैडर रिव्यू, इंस्पेक्टर तक के पद पर पहुंच सकेगा सिपाही
Tue, 17 Sep 2019 07:53 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Tue, 17 Sep 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
बारामुला को आतंक मुक्त बनाने में इस जवानों का एहम रोल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को सीआरपीएफ की कैडर रिव्यू पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। इसका फायदा सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक 'बी एंड सी' के पदों पर तैनात करीब 2.37 लाख कर्मियों को मिलेगा। इस नीति से नए पद सृजित होंगे, जिससे उन्हें अगले पद पर जाने का मौका मिलेगा। प्रमोशन मिलने के समय में भी अब 3 से 5 साल की कमी आ जाएगी। सूबेदार मेजर से लेकर इंस्पेक्टर तक के पदों की बात करें, तो फिलहाल 6271 नए पद बनेंगे। इससे करीब 91 फीसदी कर्मियों को फायदा होगा।इसी तरह सामान्य ड्यूटी वाले सब इंस्पेक्टर के पदों पर तैनात कर्मियों के पदोन्नति अवसर भी डबल हो जाएंगे। इनके लिए 17403 नए पद सृजित होंगे।
विज्ञापन
सीआरपीएफ में लंबे समय से पदोन्नति को लेकर सामान्य डयूटी वाले सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक स्थिरता महसूस की जा रही थी। इन्हें पदोन्नति के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा था। अब नई पॉलिसी लागू होने के बाद एएसआई सामान्य डयूटी के पदों पर तैनात कर्मियों के 34 फीसदी अवसर बढ़ जाएंगे। इसी तरह हवलदारों को भी 40 फीसदी अधिक प्रमोशन मिलेगा। जब ये लोग ऊपर के पदों पर जाएंगे, तो इन्हें जिम्मेदारी का अहसास होगा। सिपाही को भी यह भरोसा रहेगा कि वह जल्द ही इंस्पेक्टर तक के पद पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन