फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home minister Amit Shah to meet today with LG and CM Arvind kejriwal on COVID-19 situation in capital Delhi

गृह मंत्री-एलजी-सीएम की बैठक: दिल्ली के कंटेनमेंट जोन में हर घर का होगा सर्वे

Sun, 14 Jun 2020 02:19 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Sun, 14 Jun 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
Home minister Amit Shah to meet today with LG and CM Arvind kejriwal on COVID-19 situation in capital Delhi
Amit shah meeting - फोटो : ANI

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से बुलाई गई बैठक में कई फैसले लिए गए। बैठक के बाद अमित शाह ने कहा, मोदी सरकार दिल्ली में कोरोना वायरस प्रसार के रोकथाम के लिए प्रतिबद्ध है। आज की बैठक में कई फैसले लिए गए हैं ताकि दिल्ली के लोगों को संक्रमण से बचाया जा सके। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में दिल्ली में कोरोना जांच दोगुनी और 6 दिन बाद इसे तीन गुना किया जाएगा। शाह ने कहा कि मोदी सरकार दिल्ली को सरकार को 500 रेलवे कोच देगी ताकि यहां बिस्तरों की कमी ना हो।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

गृह मंत्री ने कहा कि दिल्ली के कंटेनमेंट जोन में सभी की जांच की जा सके, इसके लिए हर घर का सर्वे किया जाएगा। रिपोर्ट एक हफ्ते में आएगी। हर किसी को फोन पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया जाएगा।

केंद्र टेलीफोन के जरिए मार्गदर्शन संबंधी उचित सूचना, दिल्ली में छोटे अस्पतालों के लिए दिशा-निर्देशों के लिए एम्स की समिति गठित करेगा।  

केजरीवाल ने कहा, कोरोना से मिलकर लड़ेंगे
वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच बैठक सार्थक रही। कई फैसले लिए गए हैं। हम कोरोना से मिलकर लड़ेंगे। 

बता दें कि इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया समेत गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे। 
 

बैठक में पहुंचे डॉ. हर्षवर्धन और सीएम केजरीवाल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के अलावा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इस बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे।   
 

 

 

दूसरी तरफ केंद्रीय गृहमंत्री ने रविवार शाम 5 बजे दूसरी बैठक भी बुलाई है। इसमें दिल्ली नगर निगम के सभी मेयर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री और दिल्ली के उपराज्यपाल भी शामिल होंगे। दिल्ली में कोरोना के वर्तमान हालात को लेकर शाह एक दिन में लगातार दूसरी बैठक करेंगे।


दिल्ली में संक्रमण के हालात गंभीर होने के बाद हाल ही में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच वर्तमान हालात को लेकर काफी चर्चा हुई।

केंद्र सरकार ने दिल्ली का हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया था। माना जा रहा है कि रविवार की बैठक इस कड़ी का अगला चरण है। केंद्र सरकार दिल्ली में हालात को संभालने के लिए सक्रिय दखल देने का फैसला ले सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed