{"_id":"615c19798ebc3e0b4b4c99c8","slug":"home-minister-amit-shah-is-likely-to-visit-jammu-kashmir-later-this-month-as-part-of-the-central-government-s-mega-outreach-programme","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: इस महीने के अंत में जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जा सकते हैं गृह मंत्री अमित शाह, विकास कार्यों का लेंगे जायजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली: इस महीने के अंत में जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जा सकते हैं गृह मंत्री अमित शाह, विकास कार्यों का लेंगे जायजा
Tue, 05 Oct 2021 02:53 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 05 Oct 2021 02:53 PM IST
सार
शाह केंद्र शासित प्रदेश के दोनों क्षेत्रों कश्मीर और जम्मू का दौरा करेंगे और यह दौरा 23 से 25 अक्टूबर तक हो सकता है।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस महीने के अंत में केंद्र सरकार के मेगा आउटरीच कार्यक्रम के तहत जम्मू-कश्मीर का दौरा कर सकते हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। शाह केंद्र शासित प्रदेश के दोनों क्षेत्रों कश्मीर और जम्मू का दौरा करेंगे और यह दौरा 23 से 25 अक्टूबर तक हो सकता है।
विज्ञापन
मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि गृह मंत्री के इस महीने सरकार के मेगा आउटरीच कार्यक्रम के तहत जम्मू-कश्मीर का दौरा करने की संभावना है। इस मेगा आउटरीच कार्यक्रम का जायजा लेने के लिए 70 केंद्रीय मंत्रियों को पहले ही जिम्मेदारी मिल चुकी है।
विज्ञापन
अपनी यात्रा के दौरान शाह कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र के सुदूर इलाकों का दौरा करेंगे और विभिन्न विकास पहलों का जायजा लेंगे। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि गृह मंत्री केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन, पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय कानून व्यवस्था बैठक में भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन