फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister Amit Shah calls meeting of all political parties of Delhi on Monday to review Covid19 situation in capital: Officials

कोरोना से लड़ने को शाह ने संभाली कमान, स्वास्थ्य-व्यवस्था पर आज सर्वदलीय बैठक करेंगे गृहमंत्री

Mon, 15 Jun 2020 02:04 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 15 Jun 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
Home Minister Amit Shah calls meeting of all political parties of Delhi on Monday to review Covid19 situation in capital: Officials
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कमान संभाल ली है। रविवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक के बाद सोमवार को सर्वदलीय बैठक करेंगे। इस बाबत केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से नोटिस भी जारी किया गया है। बैठक में सभी पार्टियों के नेताओं के साथ केंद्रीय गृहमंत्री चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


राजनीतिक पार्टियों से कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सुझाव लिया जाएगा कि किस तरीके से दिल्ली को कोरोना जैसी महामारी के संकट से निजात दिलाई जा सकती है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार भी बैठक में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि गृहमंत्री की ओर से जो मीटिंग बुलाई है उसमें दिल्ली की जनता के हित में सुझाव देंगे। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्रालय की ओर से मीटिंग का नोटिस केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव, दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी और प्रिंसिपल सेक्रेटरी हेल्थ को भी भेजा गया है। बैठक सोमवार सुबह 11 बजे नार्थ ब्लॉक में होगी। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसमें दिल्ली के नेताओं से कोरोना संक्रमण से बचाव के सुझाव और उपाय पर विस्तृत चर्चा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed