{"_id":"6148c6e48ebc3e47321754aa","slug":"home-minister-amit-shah-authorised-me-to-hold-preliminary-talks-with-ulfa-says-assam-cm-himanta-biswa-sarma","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: उल्फा से बातचीत की तैयारी में सीएम हिमंता सरमा, दिया ये अहम बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: उल्फा से बातचीत की तैयारी में सीएम हिमंता सरमा, दिया ये अहम बयान
Mon, 20 Sep 2021 11:07 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:07 PM IST
सार
असम सरकार जल्द उल्फा से बात कर सकती है। मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा ने जानकारी दी कि गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें उल्फा से बात करने के लिए अधिकृत किया है।
विज्ञापन
हिमंता बिस्वा सरमा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम सरकार उल्फा से बातचीत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें उल्फा से बात करने के लिए अधिकृत किया है।
राज्य में कोविड-19 (कोरोना वायरस) महामारी के बिगड़ते हालातों के चलते इसी साल मई में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिब्रेशन फ्रंट ऑफ असोम (आई) ने शनिवार को तीन महीने के लिए एकतरफा संघर्ष विराम की घोषणा कर दी थी। उल्फा (आई) की इस घोषणा के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि इससे राज्य में शांति के लिए अनुकूल माहौल बनेगा।
विज्ञापन
उग्रवादी समूह के कमांडर-इन-चीफ परेश बरुआ ने मीडिया संगठनों को भेजे ईमेल में कहा था कि वह तत्काल प्रभाव से संघर्ष विराम लागू कर रहे हैं और उनका संगठन इन तीन महीनों के दौरान किसी घटना को अंजाम नहीं देंगे। बरुआ ने कहा, हमने अगले तीन महीने के लिए अपने सभी अभियानों को बंद रखने का निर्णय लिया है, क्योंकि लोग महामारी के चलते बेहद कठिनाई और दुख का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
Home Minister Amit Shah authorised me to hold preliminary talks with ULFA, says Assam CM Himanta Biswa Sarma
— Press Trust of India (@PTI_News) September 20, 2021