फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister Amit Shah and party president JP Nadda will visit up

चुनाव की तैयारी: संगठन और सरकार में शीर्ष स्तर पर नहीं होगा बदलाव, शाह-नड्डा भी टटोलेंगे यूपी की नब्ज

Thu, 03 Jun 2021 06:32 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 03 Jun 2021 06:32 AM IST
सार

  • पार्टी महासचिव की रिपोर्ट के बाद शाह-नड्डा बनाएंगे प्रवास का कार्यक्रम, हर महीने करेंगे प्रदेश का दौरा
  • मैराथन बैठकों का दौर शीर्ष स्तर पर बदलाव के लिए नहीं बल्कि चुनाव तैयारियों के लिए है

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah and party president JP Nadda will visit up
jp nadda, amit shah - फोटो : PTI

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष के बाद गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उत्तर प्रदेश की सियासी नब्ज टटोलेंगे। पार्टी महासचिव के फीडबैक के बाद दोनों नेताओं के राज्य के दौरे का कार्यक्रम तय होगा। सरकार और शीर्ष स्तर पर किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा। हालांकि सरकार और संगठन में निचले स्तर पर जरूरी बदलाव किए जाएंगे। 

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि मैराथन बैठकों का दौर शीर्ष स्तर पर बदलाव के लिए नहीं बल्कि चुनाव तैयारियों के लिए है। चूंकि कुछ महीने बाद ही राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में शीर्ष स्तर पर बदलाव का नकारात्मक संदेश जाएगा। जहां तक मंत्रियों, सांसदों, विधायकों से फीडबैक लेने की बात है तो यह चुनाव की तैयारियों के लिए किया जा रहा है। पार्टी नहीं चाहती कि चुनाव में उतरने से पहले किसी तरह की कोई कमी रह जाए। 
विज्ञापन


इसके जरिये कोरोना की दूसरी लहर के बाद जमीनी स्थिति का आकलन किया जा रहा है। इसी के आधार पर जरूरी तैयारियों को अंजाम दिया जाएगा। चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए इस महीने शाह और नड्डा राज्य का दौरा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों नेताओं के चुनाव तक हर महीने राज्य का दौरा कराने की योजना है। यह सिलसिला अगले महीने से शुरू हो सकता। अगस्त से खुद प्रधानमंत्री भी राज्य के चुनावी मोर्चे पर जुटेंगे। उनका भी हर महीने राज्य में एक कार्यक्रम होगा।

संघ, संगठन और सत्ता के मंथन में डैमेज कंट्रोल पर फोकस
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष तीन दिन के उत्तर प्रदेश दौरे के बाद बुधवार को दिल्ली लौट आए। इस दौरे में उन्होंने संतोष ने सरकार के प्रबंधन व तैयारियों के दावों की सच्चाई समझी, पंचायत चुनाव के भाजपा के पक्ष में अपेक्षित नतीजे न आने की वजहें जानने की कोशिश की। 

ट्वीट ने भी नेतृत्व परिवर्तन के कयासों पर लगाया विराम 
बीते महीने शीर्ष नेतृत्व की मैराथन बैठक के बाद राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें लगी थीं। लखनऊ प्रवास के दौरान जब पार्टी महासचिव की मंत्रियों के साथ वन टू वन मुलाकात हुई, तो इन अटकलों को और पंख लगे। 

हालांकि लखनऊ से लौटने के तत्काल बाद एक ट्वीट से पार्टी महासचिव ने नेतृत्व परिवर्तन न होने का साफ संदेश दिया। इस ट्वीट में सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए लिखा कि पांच सप्ताह में यूपी ने कोरोना के नए दैनिक मामलों में 93 फीसदी की कमी की। 

जब नगरपालिका के सीएम डेढ़ करोड़ की आबादी वाले शहर का प्रबंधन नहीं कर सके , तब योगी ने काफी प्रभावी ढंग से महामारी को संभाला। सभी चुनावी राज्यों का लिया जा रहा फीडबैक: बेहतर चुनावी तैयारी के लिए सभी चुनावी राज्यों का फीडबैक लिया जा रहा है। 


इस कड़ी में चुनावी राज्यों उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, गुजरात, मणिपुर का नंबर आएगा। इन राज्यों में नीचे के स्तर पर जरूरी बदलाव की प्रक्रिया जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed