फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister Amit Shah addresses concluding session of 3rd No Money for Terror Ministerial Conference

No Money For Terror: अमित शाह ने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर साधा निशाना, आतंक के खिलाफ कार्रवाई की भी अपील की

Sat, 19 Nov 2022 05:37 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 19 Nov 2022 05:37 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा मेरा स्पष्ट मानना है कि आतंकवाद लोकतंत्र, मानव अधिकार, आर्थिक प्रगति और विश्व शांति के खिलाफ नासूर है, जिसे हमें जीतने नहीं देना है।कोई भी एक देश या संगठन आतंकवाद को अकेला नहीं हरा सकता।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah addresses concluding session of 3rd No Money for Terror Ministerial Conference
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई

विस्तार

तीसरे मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 'नो मनी फॉर टेरर' के समापन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बढ़ते आतंकवाद को लोकतंत्र, मानवाधिकार, आर्थिक प्रगति और विश्व शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। उन्होंने कहा कि हमें हर हाल में इस खतरे से पार पाना होगा। समापन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करने के लिए हमारा दृष्टिकोण 5 स्तंभों पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने इस दौरान भारत सरकार द्वारा पीएफआई पर लगाए गए बैन का भी जिक्र किया। 

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि मेरा स्पष्ट मानना है कि आतंकवाद लोकतंत्र, मानव अधिकार, आर्थिक प्रगति और विश्व शांति के खिलाफ नासूर है, जिसे हमें जीतने नहीं देना है।कोई भी एक देश या संगठन आतंकवाद को अकेला नहीं हरा सकता। मेरा मानना है कि मेरा मानना है कि हर देश को ऐसी आतंक फैलाने वाली संस्थाओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। 
विज्ञापन


आतंक के खिलाफ भारत की कार्रवाई के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि अभी हाल में ही सामाजिक गतिविधि की आड़ में युवाओं को कट्टरपंथ बनाकर और उन्हें आतंक की तरफ धकेलने की साजिश करने वाली एक संस्था को बैन किया है।  इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ देशों ने आतंक को अपनी राष्ट्रनीति बना लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed