फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Committee expresses concern over overcrowded women jails

Women Jails: देश में 1500 जेलों में से सिर्फ 31 ही महिला कैदियों के लिए, सांसदों की कमेटी ने जताई चिंता  

Mon, 14 Feb 2022 11:10 PM IST
Amit Mandal एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 14 Feb 2022 11:10 PM IST
सार

इस बैठक में गृह सचिव अजय भल्ला के अलावा गृह विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कमेटी के अध्यक्ष कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा हैं। 

विज्ञापन
Home Committee expresses concern over overcrowded women jails
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कई सांसदों ने देश की जेलों में महिला कैदियों की हालत पर चिंता जताई है। इस संबंध में हुई एक बैठक में मौजूद सूत्र ने एएनआई को बताया कि एक भाजपा सांसद ने गृह कमेटी का इस और ध्यान दिलाया कि देश की 1500 जेलों में से सिर्फ 31 ही महिला कैदियों के लिए हैं। ये जेलें देश के 15 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में हैं।

विज्ञापन


सूत्र ने कमेटी का ध्यान इस ओर भी दिलाया कि जेल में 3600 महिला कैदियों के साथ 58 फीसदी क्षमता पहले ही भरी हुई है। कुल 19 हजार महिला कैदियों में से 16 हजार कैदी जेल में बंद थे और इनमें पुरुष कैदी भी थे। 
विज्ञापन


सूत्र ने कहा कि बैठक में गृह सचिव अजय भल्ला के अलावा गृह विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। सदस्यों ने महिला कैदियों की सुरक्षा और उनकी सफाई खासकर मेन्सट्रुअल हाइजिन को लेकर चिंता जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा से कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने इस कमेटी की अध्यक्षता की। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार इस दिशा में सक्रिय है और राज्यों से महिलाओं के लिए अलग जेल बनाने का प्रोत्साहन दे रही है और इसमें पूरी मदद देने का भरोसा दिलाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed