फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Holi Celebration in India news and updates

Holi: गृह मंत्री शाह बोले- इस साल की होली राम भक्तों के लिए खास है; बैद्यनाथ मंदिर में लोगों ने की पूजा

Mon, 25 Mar 2024 03:21 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 25 Mar 2024 03:21 PM IST
सार

Holi Celebration in India: रंगों का पर्व होली देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार को रंग-गुलाल के साथ होली खेली जा रही है। देश के हर हिस्से में लोग खुशियां मना रहे हैं।

विज्ञापन
Holi Celebration in India news and updates
होली - फोटो : ANI

विस्तार

आज रंगों के पर्व होली की धूम है। देशभर में लोग इस त्योहार को उल्लास और उत्साह के साथ मना रहे हैं। इसी बीच ओडिशा में सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने खूबसूरत अंदाज में होली की शुभकामनाएं दी है। आर्टिस्ट ने इसके लिए पुरी में रेत से एक सुंदर कलाकृति बनाई है। 
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें Holi 2024: राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को दीं रंगों के त्योहार की शुभकामनाएं, पीएम मोदी ने कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी राजदूत ने गुझिया के साथ मनाया त्योहार
भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गारसेटी ने भी रंगों के पर्व को खास तरीके से मनाया है। गारसेटी ने एक एक्स पोस्ट के जरिए बताया कि वह भारत में अपनी पहली होली अमेरिकी मेवों से बनी स्वादिष्ट गुझिया के साथ मना रहे हैं। उन्होंने होली को परंपराओं का एक आनंददायक मिश्रण और अमेरिका-भारत दोस्ती का उत्सव बताया है। गारसेटी ने लिखा, 'मैंने लॉस एंजिल्स में होली समारोह मनाया है, लेकिन रंगों के त्योहार के लिए यहां भारत आने से बेहतर कुछ नहीं है।'
 

सियासी हस्तियों ने शुभकामनाएं दीं
सियासी हस्तियों ने भी होली के त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रंगों के त्योहार होली पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि, सद्भाव और नई ऊर्जा की कामना की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में शाह ने लिखा, 'सभी देशवासियों को रंग व हर्षोल्लास के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। खुशियों का यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में समृद्धि व सद्भाव का रंग लाए और नई ऊर्जा के संचार का माध्यम बने।'

अयोध्या में होली रघुवीर खेल रहे हैं: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में होली उत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इस साल की होली दुनियाभर में भगवान राम के भक्तों के लिए विशेष है क्योंकि अयोध्या में होली रघुवीर खेल रहे हैं। 



रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में अपने आवास पर एनएसजी कमांडो के साथ होली मनाई। रक्षा मंत्री ने भी होली के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, 'होली के पर्व की आप सभी को अनंत शुभकामनाएं। रंगों का यह त्योहार आपके जीवन में उल्लास, उत्साह और नई ऊर्जा का संचार करे। हैप्पी होली!'



उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने होली देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उपराष्ट्रपति ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा, 'होली के रंग हमारे जीवन को खुशियों, आशा और सद्भाव से भर दें।'

बैद्यनाथ मंदिर में ऐसे मनाई गई होली
झारखंड में भी होली का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोगों ने देवघर के बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और होली मनाई।

 

पंजाब में बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर स्थित खासा मुख्यालय में होली मनाई।

तमिलनाडु में राजधानी चेन्नई के आईलैंड मैदान में रंगों से होली खेली। इस दौरान लोगों ने नृत्य भी किया।
 

महाराष्ट्र के मुंबई में जुहू बीच पर लोगों ने होली मनाई।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed