फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Holi celebrated carefully in the country due to the threat of coronavirus

कोरोनावायरस के कारण फीका रहा रंगों का त्योहार, सावधानीपूर्वक मनाई गई होली

Wed, 11 Mar 2020 07:09 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 11 Mar 2020 07:09 AM IST
सार

  • कोरोनावायरस के कारण फिका रहा रंगो का त्योहार, कम लोग घर से बाहर निकले
  • राष्ट्रपति कोविंद, उपराष्ट्रपति नायडू, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई अन्य नेताओं ने दीं शुभकामनाएं  
  • ओडिशा में होली के उत्सव के बाद नहाने के दौरान कम से कम दस लोगों की मौत

विज्ञापन
Holi celebrated carefully in the country due to the threat of coronavirus
होली 2020 - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश भर में मंगलवार को धूम-धाम के साथ रंगों का त्योहार होली मनाया गया । हालांकि, कोरोनावायरस संक्रमण के खौफ को देखते हुए लोगों ने सावधानी बरती और भीड़ में शामिल होने से परहेज किया। मुंबई में होलिका दहन के मौके पर सोमवार की रात कोरोनावायरस का पुतला जलाया गया।

विज्ञापन


होली से संबंधित विभिन्न घटनाओं में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई जिनमें से 13 ओडिशा के निवासी थे। कोरोनावायरस के खतरे के चलते राष्ट्रीय राजधानी में होली के पर्व पर उत्साह में कमी देखी गई। उत्तर पूर्वी दिल्ली के क्षेत्र में अधिकतर लोगों ने अपने घरों के भीतर ही होली खेली और सड़क पर भारी सुरक्षाबल तैनात रहा।
विज्ञापन


बहुत से लोगों ने जहां पूरी तरह होली नहीं मनाई, वहीं कुछ लोग बिना रंगों के एकत्रित होकर एक दूसरे को शुभकामनाएं देते दिखाई दिए। कुछ लोगों ने केवल गुलाल से होली खेलने को प्राथमिकता दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को होली के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति कोविंद, उपराष्ट्रपति नायडू, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई अन्य नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

राष्ट्रपति कोविंद, उप राष्ट्रपति नायडू, प्रधानमंत्री मोदी और कई अन्य नेताओं ने लोगों को होली के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “सभी को होली की शुभकामनाएं। रंगों का त्यौहार होली वसंत और हमारे समाज के बंधुत्व का उत्सव है। सभी के जीवन में यह शांति, खुशी और संपन्नता लेकर आए यही कामना है।”

उपराष्ट्रपति  नायडू ने ट्वीट  करते हुए लिखा कि  “इस होली पर आइए हम दोस्ती और मेलजोल के सबंधों को और प्रगाढ़ करें जो हमारे समाज को जोड़कर रखते हैं।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस साल होली का पर्व नहीं मनाया। उन्होंने पहले कहा था कि वे पिछले महीने उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा और कोरोनावायरस के खतरे के चलते होली नहीं खेलेंगे।

मुख्यमंत्री ने  ट्वीट  करते हुए लिखा कि , “होली की शुभकामनाएं। होली खेलते समय अपना ध्यान रखें। स्वयं को कोरोनावायरस से बचाएं।”

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी होली नहीं मनाई। उनके निकटस्थ सूत्रों ने बताया कि सावंत अपने चुनाव क्षेत्र संकेलिम में प्रचार में व्यस्त थे जहां 22 मार्च को जिला परिषद चुनाव होने वाले हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने भी लोगों को होली के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

महाराष्ट्र और गुजरात में भी फीका रहा होली का त्योहार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और अधिकांश क्षेत्रों में होली का त्योहार कोरोनावायरस के खतरे के चलते फीका रहा। अधिकारियों की तरफ से लगातार एहतियात बरतने की अपील की जाती रही। दक्षिण मुंबई के वर्ली इलाके में सोमवार को लोगों ने कोरोनावायरस का पुतला जलाया और जिसका नाम “कोरोनासुर” रखा गया था।

गुजरात में लोगों ने कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए सावधानी पूर्वक होली का त्यौहार मनाया। एक आयोजक ने संक्रमण की जांच के लिए हाथ में पकड़े जा सकने वाले थर्मल डिटेक्टर की भी व्यवस्था की थी। गोवा में मुख्य समारोह का आयोजन पणजी शिगमोत्सव समिति द्वारा ऐतिहासिक आजाद मैदान में किया गया था जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए।
 

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने जमाया रंग

बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सड़क पर समर्थकों की भीड़ के साथ ढोलक लेकर ‘फगुवा’ गाते हुए अपने पिता की याद दिलाई। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के कादीपुर गांव में होली मनाए जाने के दौरान हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।

वहीं उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के कादीपुर गांव में होली मनाए जाने के दौरान हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।

ओडिशा में होली के उत्सव के बाद नहाने के दौरान डूबने से 10 की मौत

ओडिशा में होली के उत्सव के बाद नहाने के दौरान कम से कम दस लोग डूबकर मर गए और एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।  पश्चिम बंगाल में के नदिया जिले में ‘डोल जात्रा’ उत्सव मनाने के बाद एक तालाब में नहाने के दौरान चार बच्चों की मौत हो गई।

पंजाब और हरियाणा में भी होली के अवसर पर उदासीन माहौल, जयपुर में भी होली के रंग में भंग

पंजाब और हरियाणा में भी होली के अवसर पर उदासीन माहौल रहा और लोगों ने भीड़ में शामिल होने से परहेज किया। हालांकि सिख पर्व होला मोहल्ला के अवसर पर आनंदपुर साहिब स्थित गुरुद्वारा केसगढ़ साहिब में बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

राजस्थान में पिछले सप्ताह एक इतालवी दंपति में कोरोनावायरस की पुष्टि होने के बाद लोगों ने एहतियात और सुरक्षा को प्रमुखता दी। कोरोनावायरस के कारण जयपुर में होली के रंग में भंग पड़ा नजर आया और ज्यादातर लोगों ने छोटे समूहों में ही पर्व का आनंद लिया।

मध्यप्रदेश में कमलनाथ नीत सरकार पर जहां राजनीतिक संकट छाया रहा वहीं विपक्षी दल भाजपा ने भोपाल में पार्टी कार्यालय में होली का पर्व जोरशोर से मनाया। पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता ने कमलनाथ सरकार पर मंडराते अनिश्चितता के बादलों की ओर संकेत करते हुए कहा की वे होली और समय से पहले दिवाली आने के कारण खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed