फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   History Today: Indian Polo team won the international championship held in France

आज ही के दिन भारत की पोलो टीम ने फ्रांस में जीता था मैच, जानें इस दिन और क्या हुआ था खास

Sat, 25 Aug 2018 01:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Aug 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
History Today: Indian Polo team won the international championship held in France

इतिहास में 25 अगस्त की तारीख में बहुत सी अच्छी बुरी घटनाएं दर्ज हैं। इनमें खेल जगत से जुड़ी दो बड़ी घटनाएं शामिल हैं। दरअसल 1957 में 25 अगस्त को ही भारत की पोलो टीम ने फ्रांस में खेली गई विश्व पोलो चैंपियनशिप में खिताबी विजय हासिल की थी। इस दिन से जुड़ी एक और बड़ी घटना की बात करें तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वालों की कतार में शामिल शेन वार्न ने 25 अगस्त के दिन ही 400 विकेट का आंकड़ा पार किया था।

विज्ञापन


देश दुनिया के इतिहास में 25 अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

1351 : सुल्तान फिरोजशाह तुग़लक तृतीय की ताजपोशी।

1916 : टोटनबर्ग के युद्ध में रूस ने जर्मनी को पराजित किया।

1917 : ब्रिटिश इंडिया आर्मी में सेवाएं दे रहे 7 भारतीयों को पहली बार किंग्स कमीशन मिला।

1940 : लिथुआनिया, लातविया और एस्तोनिया सोवियत संघ में शामिल हुए. 1957: भारतीय पोलो टीम ने विश्व कप जीता।
विज्ञापन


1963 : सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टालिन के सोलह विरोधियों को फांसी पर चढ़ा दिया गया।

1977 : सर एडमंड हिलेरी का सागर से हिमालय अभियान हल्दिया बंदरगाह से शुरू।

1980 : जिम्बाब्वे संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

1988 : ईरान और इराक के बीच लंबे युद्ध के बाद सीधी बातचीत का दौर शुरू।

1991 : बेलारूस सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।

1992 : ब्रिटिश अखबार ने राजकुमारी डायना की बातचीत का ब्योरा जारी किया, जिसमें उन्होंने प्रिंस से शादी पर नाखुशी जाहिर की थी।

1997 : मासूमा इब्तेकार ईरान की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनीं।

2001 : आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेनवार्न ने टेस्ट क्रिकेट में 400 टेस्ट विकेट लिए 2003 - मुंबई में कार बम विस्फोट में 50 से ज़्यादा लोगों की मौत और 150 से अधिक घायल।
विज्ञापन
विज्ञापन


2011 : श्रीलंका सरकार ने देश में घोषित आपातकाल को 30 वर्ष बाद वापस लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed