फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hindustan Aeronautics Limited Chairman says LCA Mark 1A Programme for 83 aircraft was signed in 2021

Bengaluru: 'कोविड के चलते बंद हुए उद्योग का नतीजा...', IAF को विमान सौंपने में हो रही देरी पर HAL प्रबंधक

Thu, 07 Nov 2024 10:14 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 07 Nov 2024 10:14 AM IST
सार

एचएएल के अध्यक्ष डीके सुनील ने कहा कि जिस तरह से हमारी आपूर्ति अब बनाई है, हमारे पास बंगलूरू में दो कारखाने हैं। इन दोनों में आठ-आठ विमान बनाए जाते हैं। तीसरा कारखाना हमने नासिक में खोला है।

विज्ञापन
Hindustan Aeronautics Limited Chairman says LCA Mark 1A Programme for 83 aircraft was signed in 2021
DK Sunil - फोटो : एएनआई

विस्तार

साल 2021 में 83 विमानों के हुए सौदे में देरी पर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डीके सुनील ने बात की। उन्होंने कहा कि देरी को लेकर हम जनरल इलेक्ट्रिक से बात कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे पूरी कोशिश करेंगे की समय पर इंजन दिया जाए। 

विज्ञापन


जनरल इलेक्ट्रिक कर रहे पूरी कोशिश
उन्होंने बताया कि साल 2021 में 83 विमानों के लिए एलसीए मार्क 1ए कार्यक्रम पर हस्ताक्षर किए गए थे और जनरल इलेक्ट्रिक को ऑर्डर दिए गए थे। हालांकि, कुछ देरी हुई है और हम जनरल इलेक्ट्रिक से बात कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे कि इंजन समय पर दिया जाए। उन्हें आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी कुछ समस्याएं आ रही हैं, जो कोविड महामारी के चलते बंद हुए उद्योग का नतीजा है। 
विज्ञापन


'हमारे पास कैट बी इंजन'
उन्होंने आगे कहा, 'हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड विमान, एयरफ्रेम बना रहा है। हमारे पास कैट बी इंजन हैं, जिसका इस्तेमाल 10-15 घंटे किया जा सकता है। हम इन इंजनों की मदद से विमान उड़ाएंगे और उन्हें तैयार करेंगे। जनरल इलेक्ट्रिक से आपूर्ति शुरू होने के बाद हम भारतीय वायु सेना को विमान की आपूर्ति करने में सक्षम होंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विमान बनाने के लिए तीन कारखाने
कर्नाटक के बंगलूरू में स्थित एचएएल के अध्यक्ष ने कहा, 'जिस तरह से हमारी आपूर्ति अब बनाई है, हमारे पास बंगलूरू में दो कारखाने हैं। इन दोनों में आठ-आठ विमान बनाए जाते हैं। तीसरा कारखाना हमने नासिक में खोला है, जहां अगले साल से उत्पादन शुरू होगा। इसलिए हमारे पास सालाना 24 विमानों की क्षमता होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed