फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hindus and Muslims agreed to remove loudspeaker from temples and mosques in muradabad village

एक ऐसा गांव, जहां हिंदू-मुस्लिम का फैसला, मंदिर-मस्जिद से हटेंगे लाउडस्पीकर

Sun, 04 Jun 2017 03:39 PM IST
amarujala.com- presented by : मुकेश झा
amarujala.com- presented by : मुकेश झा Updated Sun, 04 Jun 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
Hindus and Muslims agreed to remove loudspeaker from temples and mosques in muradabad village
लाउडस्पीकर - फोटो : ie

सांप्रदायिक सौहार्द के मामले में अक्सर ऐसा देखने को नहीं मिलता जैसा कि मुरादाबाद के एक गांव त्रीयादन में देखने को मिला। त्रीयादन गांव भगतपुर पुलिस स्टेशन के अंर्तगत आता है। दरअसल, गांव में मंदिर और मस्जिद दोनें से लाउडस्पीकर को हटाने का मामला पिछले 3 सालों से चल रहा था लेकिन आज दोनों ने लाउडस्पीकर को हटाने के लिए राजी हो गए। 

विज्ञापन


मामले में गांव के सर्किल ऑफिसर चक्रमणी त्रिपाठी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि "मोरादाबाद के पुलिस और जिला प्रशासन दोनों मिलकर इस समस्या का समाधान किए हैं। उन्होंने कहा कि  रमजान के पवित्र महीने में इस मुद्दे का सौहार्दपूर्ण रूप से समाधान किया गया है।"
विज्ञापन


हालांकि इस मामले में 40 वर्षीय गांव के निवासी दिनेश सिंह ने कहा, "जिन गांवों के साथ कोई लेना-देना नहीं था, वे सांप्रदायिक तनाव पैदा करते थे, जो अक्सर हिंसा में बदल जाता था। बाद में पुलिस ने दोनों समुदायों के खिलाफ मामला दायर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक बार जब चीजें हमारे लिए स्पष्ट हो गईं तो हमने एक-दूसरे से बात करने का फैसला किया जो हर किसी के पक्ष में था।"  वहीं, 55 वर्षीय जीकिर हुसैन ने कहा कि "हिंसा करना एक शैतान का काम है। रमजान के पवित्र महीने में हमन लोगों ने मस्जिदों के मीनारों से लाउडस्पीकरों को हटाने का फैसला किया। हमारे हिंदू भाइयों ने भी मंदिरों से लाउडस्पीकर लेने का फैसला किया। अब हम सब सभी यहां शांति से रहेंगे।"


बहरहाल, इस मामले में एसपी उदय शंकर ने टाउम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि लाउडस्पीकर को लेकर मामला गंभीर था जिसके बाद दोनों समुदाय ने आपसी समझौता कर इसे हटाने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed