फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hindu leader Punjab Congress chief contender in place of sunil Jakhar

पंजाब में हलचल: जाखड़ की जगह हिंदू नेता पंजाब कांग्रेस प्रधान का दावेदार, सिद्धू को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

Sun, 04 Jul 2021 12:59 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 04 Jul 2021 12:59 AM IST
सार

कैप्टन और शीर्ष नेतृत्व की बैठक के बाद चीजें साफ हो जाएंगी। कैप्टन अमरिंदर सिंह, सिद्धू के लिए उपमुख्यमंत्री और प्रचार कमेटी के प्रधान पद पर चर्चा को तैयार शीर्ष नेतृत्व कैप्टन को विश्वास में लेने के बाद ही फैसला करेगा।

विज्ञापन
Hindu leader Punjab Congress chief contender in place of sunil Jakhar
कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : File Photo

विस्तार

पंजाब कांग्रेस की अंतर्कलह के मुद्दे पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अगले हफ्ते दिल्ली में आलाकमान से मिलने के लिए तैयार हैं। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू को समायोजित करने और विवाद खत्म करने के फॉर्मूले पर चर्चा होगी।

विज्ञापन


हालांकि बैठक की अंतिम तारीख अभी तय नहीं हुई है। यह जानकारी मुख्यमंत्री के एक करीबी ने दी है। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ को बदला जाना तय है। इस पद के लिए एक प्रमुख हिंदू नेता और पंजाब सरकार में एक मंत्री, एक पूर्व केंद्रीय मंत्री और एक सांसद का नाम सबसे आगे चल रहा है। सिद्धू को भी बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके अलावा 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण समितियों को अंतिम रूप दिया जाना है।
विज्ञापन


कैप्टन ने लंच डिप्लोमेसी के जरिए खुलेआम अपने पत्ते खेले थे, जिसके बाद कहा गया कि एक हिंदू नेता को राज्य में पार्टी का नेतृत्व करने का मौका दिया जाना चाहिए। माना जा रहा है कि इस पद के लिए नवजोत सिंह का मुकाबला करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। पंजाब में अगले साल की शुरुआत में मतदान होना है और आंतरिक संकट पार्टी के सामने एक चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संकट को हल करने के लिए तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया गया था, जिसने अपनी रिपोर्ट पहले ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दी थी। वहीं, इस सप्ताह की शुरुआत में, नवजोत सिंह सिद्धू ने नई दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और अपना पक्ष रखा। 

पंजाब कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी राष्ट्रीय राजधानी में चार दिनों तक राहुल गांधी के साथ मैराथन बैठकें की थीं। एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पंजाब कांग्रेस का संकट कैप्टन बनाम सिद्धू के बारे में नहीं है।

अधिकांश विधायक मुख्यमंत्री की कार्यशैली से खुश नहीं हैं और उन्होंने इसे शीर्ष नेतृत्व के सामने रखा है। उन्होंने कहा कि चुनावों में कुछ महीने बाकी हैं, पार्टी राज्य में नेतृत्व बदलने का कड़ा कदम उठाने की स्थिति में नहीं है। कैप्टन अमरिंदर सिंह को काम करने के लिए 18 सूत्री एजेंडा दिया गया है।


इस बीच मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ अन्य नेताओं को भी जगह दी जाएगी। एक अन्य उपमुख्यमंत्री के साथ एक दलित उपमुख्यमंत्री की नियुक्ति का पार्टी का फॉर्मूला भी विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed