Operation Sindoor: हिंदी न्यूज चैनलों के दर्शकों ने तोड़ा सर्जिकल स्ट्राइक का रिकॉर्ड; बार्क ने किया बड़ा दावा
पहलगाम में आतंकी हमले में 26 नागरिकों के मारे जाने के कुछ दिनों बाद, इस वर्ष 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में कम से कम नौ आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने सोमवार को कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हिंदी भाषी टेलीविजन समाचार दर्शकों की संख्या 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक के दिनों में दर्ज आंकड़े से अधिक रही। साप्ताहिक टेलीविजन समाचार दर्शकों की संख्या 2022 के बाद से उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। 9 मई को समाप्त सप्ताह में 507 मिलियन यानी 50.7 करोड़ दर्शकों ने समाचार देखे।
बार्क के मुताबिक, 15 से अधिक एचएसएम (हिंदी भाषी बाजार) में हिंदी टीवी समाचार की हिस्सेदारी ऑपरेशन सिंदूर के सप्ताह के दौरान बढ़कर 15 प्रतिशत हो गई, जो 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले से पहले 4 प्रतिशत दर्ज की गई थी। यह वर्ष 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान हासिल हिस्सेदारी से अधिक है। भारतीय सशस्त्र बलों ने उरी में सैन्य अड्डे पर हुए घातक आतंकी हमले के जवाब में 29 सितंबर, 2016 को पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी ठिकानों पर सीमा पार सर्जिकल स्ट्राइक किया था।
तीन दिन शीर्ष पर रही समाचार श्रेणी
7-9 मई के तीन महत्वपूर्ण दिनों के दौरान समाचार श्रेणी टीवी दर्शकों की संख्या में चरम पर रही। इस दौरान इसकी हिस्सेदारी 16 प्रतिशत रही, जबकि सामान्य तौर पर यह 6 प्रतिशत होती है।
ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानिए
भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमले किए। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पाहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में की गई थी। इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की, जिनका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा, जिनमें एयर बेस, रडार साइट्स, और कमांड सेंटर शामिल हैं। इससे घबराए पाकिस्तान ने 10 मई को भारत के सामने सीजफायर का प्रस्ताव रखा, जिसे दोनों देशों ने आपसी चर्चा के बाद लागू कर लिया।
इसे भी पढ़ें- अब खुलेंगे पाक जासूस ज्योति के राज: NIA ने सात घंटे की पूछताछ, खंगाला जा रहा पहलगाम आतंकी हमले का लिंक
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.